जसप्रीत बुमराह 968 दिनों के बाद खेलेंगे ODI मैच, आखिरी बार जब खेले थे तो पूरा भारत रोया था

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 10, 20 या 50 दिन पहले नहीं, बल्कि 968 दिन पहले खेला था। उस मैच में पूरा भारत रोया था, क्योंकि वह मैच ही ऐसा था। उसने हर किसी का दिल तोड़ा था। 

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह आज यानी मंगलवार 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में नजर आने वाले हैं। आपको लग रहा होगा कि ये कौन सी नई बात है, लेकिन आप ये बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि जसप्रीत बुमराह ने बीते करीब दो साल 8 महीने से एक भी वनडे इंटरनेशनल मैच टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है। उन्हें आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हुए 10, 20 या 50 दिन नहीं, बल्कि 968 दिन बीत चुके हैं और आखिरी वनडे मैच भी उनका यादगार नहीं था, क्योंकि उस मैच में भारत को हार मिली थी और पूरा हिन्दुस्तान उस दिन रोया था।

दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरी मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था। इसके बाद से अब तक 968 दिन हो चुके हैं, लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेले। दो साल और 8 महीने होने को हैं, लेकिन वे 50 ओवर की क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, अब खेलने वाले हैं, लेकिन आखिरी जो मैच उनका था, वह आपको तारीख से शायद याद आ गया होगा कि वह मैच आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था।

खिताबी मैच में हार गया था भारत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत को हार मिली थी और उस दिन हर एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी खून के आंसू रोया था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने भले ही उस खिताब को जीता था, लेकिन हर कोई चाह रहा था कि यह कप भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली उठाएं। पूरी टीम विराट और रोहित को अपने कंधे पर उठाए, लेकिन किसी ने यह कल्पना नहीं की थी कि जिन कंधों को विराट और रोहित का बोझ उठाना था, वह कंधे मैच के बाद निराशा में झुके हुए होंगे। लगातार 10 मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। हर किसी ने दमदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से वह हार ज्यादा चुभी थी।

बुमराह पहली बार आएंगे ODI में नजर

बुमराह ने इसके बाद से एक भी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई उनका वर्कलोड मैनेज कर रहा था। इसके अलावा कई मौकों पर वह चोटिल रहे तो वनडे टीम से दूर-दूर नजर आए, लेकिन एक बार फिर से वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू हो गई है तो फिर जसप्रीत बुमराह भी वनडे टीम में लौट आए हैं। 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम आज से तैयारी शुरू कर रही है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।