खौफ का दूसरा नाम हैं जसप्रीत बुमराह, डेथओवर्स के हैं बेताज बादशाह; आंकड़े दे रहे गवाही

Mar 07, 2026 09:00 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जसप्रीत बुमराह का तोड़ डेथ ओवर्स में किसी भी टीम के पास नहीं है। ये हमने सिर्फ सेमीफाइनल मैच में नहीं देखा, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ही उन्होंने सामने वाली टीमों को डेथ ओवर्स में ढेर किया हुआ है।

खौफ का दूसरा नाम हैं जसप्रीत बुमराह, डेथओवर्स के हैं बेताज बादशाह; आंकड़े दे रहे गवाही

Jaजसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की गेंदबाजी की किंग हैं। खासकर डेथओवर्स में जसप्रीत बुमराह का कोई तोड़ किसी के पास नहीं है। जसप्रीत बुमराह के जितने ज्यादा ओवर मैच में बाकी होते हैं, उतनी ही ज्यादा परेशानी सामने वाली टीम के लिए रहती है। इंग्लैंड के खिलाफ हाई स्कोरिंग सेमीफाइनल में भी जसप्रीत बुमराह ने इस बात को सिद्ध कर दिया था कि उनका तोड़ आज भी किसी के पास नहीं है। इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब तक के आंकड़ों पर ध्यान दें तो डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में सिर्फ एक ही छक्का उन्होंने खाया है और उनका इकॉनमी रेट 5 से भी कम का है।

बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक 9 मैचों में डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की है। 14 ओवर उन्होंने इन 9 मैचों में किए हैं, लेकिन सिर्फ एक ही गेंद उनकी छक्के के लिए गए हैं। 9 विकेट भी इस दौरान उन्होंने भारत को दिलाए हैं। ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने छोटी टीमों के खिलाफ गेंदबाजी की है। इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों का नाम शामिल है।

82 गेंदें जसप्रीत बुमराह ने स्कोर को डिफेंड करते हुए डेथ ओवर्स में फेंकी हैं, जिन पर सामने वाली टीमें कुल 60 रन ही बना सकी हैं। 9 विकेट भारत को मिले हैं, जबकि इकॉनमी रेट 4.39 का रहा है, जबकि डेथ ओवर्स में आराम से टीमें 10 या इससे ज्यादा के रन रेट से रन बनाती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे डेथ ओवर्स के किंग हैं। ये आंकड़े टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के हैं।

आईपीएल ऑक्शन में अगर जसप्रीत बुमराह पर बोली लगाई जाए तो वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि, वह ऑक्शन में नजर नहीं आते हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस उन्हें हर बार रिटेन कर लेती है। अगर ऑक्शन टेबल पर बुमराह का नाम हो तो टीमें अपनी आधा पर्स भी इस खिलाड़ी पर खर्च करने के लिए तैयार रहेंगी। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले जसप्रीत बुमराह को 20 से भी कम करोड़ रुपये मुंबई इंडियंस से मिले थे, लेकिन वे ऑक्शन में होते तो 30 करोड़ भी हासिल कर सकते थे, लेकिन वे ऑक्शन में आए ही नहीं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।