जसप्रीत बुमराह ले लें एक साल का ब्रेक, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने क्यों की ये हैरतअंगेज अपील?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जसप्रीत बुमराह एक साल या कम से कम 6 महीने का ब्रेक ले लें और अपनी फिटनेस पर फोकस करें। इस बीच नेशनल सेटअप में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को वापस लाया जाए। ये बात भारत के पूर्व क्रिकेटर करसन घावरी ने कही है।

Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के बाद सिर्फ दो ही मैच खेल पाए हैं। इंग्लैंड में वनडे सीरीज का आखिरी मैच मिस करने वाले बुमराह श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी ने उनको लेकर एक बड़ा ही हैरतअंगेज बयान दिया है। करसन घावरी ने कहा है कि बुमराह को कम से कम 6 महीने या फिर एक साल ब्रेक क्रिकेट से ले लेना चाहिए और अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि इस दौरान नेशनल सेटअप में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को वापस बुलाया जाना चाहिए।

घुटने की चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को लेकर दो वर्ल्ड कप भारत के लिए खेलने वाले करसन घावरी ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि सिलेक्टर्स को बुमराह को एक सीरीज या एक टूर्नामेंट के लिए पिक नहीं करना चाहिए। अगर वे हाफ-फिट हैं तो यह एक पेसर के लिए बहुत बुरा होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बुमराह ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद से उतने ज्यादा मैच भारत के लिए खेले नहीं हैं, जितने ज्यादा मैच उन्होंने मिस कर दिए हैं।

बुमराह को ब्रेक ले लेना चाहिए- घावरी

घावरी ने कहा, "बुमराह को पांच से छह महीने या एक साल का ब्रेक लेना चाहिए और 100 परसेंट फिटनेस हासिल करनी चाहिए। दिक्कत यह है कि वह आधे-अधूरे फिट होने पर भी टूर्नामेंट में जाते हैं और फिर वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से, आधे रास्ते में ही ब्रेकडाउन हो जाता है। इसकी जरूरत नहीं है। अगर वह पूरे टूर्नामेंट में अपना वर्कलोड मैनेज कर पाते हैं, तभी उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए।"

75 साल के पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बात की और कहा, “शमी और भुवी IPL में बिना किसी चोट के लगातार खेल रहे हैं और उन्हें नेशनल टीम में वापस आना चाहिए। सिलेक्टर्स को उनके बारे में सोचना चाहिए। सभी फास्ट बॉलर्स को छोटी-मोटी चोटें लगती हैं, लेकिन बुमराह पिछले दो-तीन सालों से कम ही खेल रहे हैं। उन्होंने मुश्किल से ही कोई पूरी सीरीज खेली है। यह उनके या देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है।”

'बुमराह को तीनों फॉर्मेट मत खिलाओ'

पूर्व क्रिकेटर ने यह भी दावा किया है कि बुमराह को तीनों फॉर्मेट में खिलना अच्छी सोच नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि बुमराह सभी फॉर्मेट में खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट को उन्हें सिर्फ टेस्ट में खिलाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि यह एक अहम फॉर्मेट है। हालांकि, वह IPL, T20I और ODI भी खेलना चाहेंगे, लेकिन यह मुमकिन नहीं है। इस वजह से, यह बहुत अच्छा होगा अगर मोहम्मद सिराज को शमी और भुवी जैसे सीनियर पेसरों का सपोर्ट मिल सके। भुवी को T20I में इस्तेमाल किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने IPL में शानदार प्रदर्शन किया है और आप टेस्ट में शमी और सिराज को रोटेट कर सकते हैं। इससे बुमराह पर दबाव कम होगा।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।