नीदरलैंड के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ के साथ उतर सकती है भारतीय टीम, कोच सितांशु कोटक ने दिया हिंट
बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट आराम देने के मूड में नहीं है, ऐसे में भारत फुल स्ट्रेंथ के साथ अगले विश्व कप मैच में उतर सकता है।

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंच चुकी है लेकिन बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मैच में विश्राम नहीं दिया जायेगा। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के अहम विकेट लिये जिससे पाकिस्तान को 61 रन से पराजय का सामना करना पड़ा।
बीसीसीआई की खेल विज्ञान टीम बुमराह के कार्यभार का एहतियात के साथ प्रबंधन कर रही है और उन्हें समय समय पर विश्राम दिया जाता है। कोटक ने हालांकि मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,'' मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जायेगा। इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे।''
अभिषेक शर्मा की फिटनेस के बारे में उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए। कोटक ने कहा ,''उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले मैच में वह पहले ओवर में आउट हो गया। हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते। अब वह ठीक है।''
उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा ,'' वह अपने शुरूआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है। इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है। विश्व कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है।''

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





