बुमराह-पांड्या समेत 13 खिलाड़ी चोटिल, BCCI परेशान; सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना 'इंजरी वॉर्ड'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खिलाड़ियों के लिए इंजरी वॉर्ड बन गया है। 13 खिलाड़ी इस समय COA में हैं। बीसीसीआई इससे काफी परेशान होगा।

Jasprit Bumrah Hardik Pandya
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। हालांकि चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट ने कप्तान शुभमन गिल, चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को काफी परेशान किया हुआ है। श्रीलंका दौरा अभी शुरू भी नहीं हुआ कि कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। उनके हाथ में प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी, जिस वजह से वह श्रीलंका XI के साथ प्रैक्टिस मैच के दौरान पहले दिन फील्ड पर नहीं दिखे। अब दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भारतीय खिलाड़ियों का इंजरी वार्ड बन गया है। यहां मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पांड्या समेत 13 खिलाड़ियों का रिहैब जारी है। वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई के लिए ये चिंता का एक बड़ा विषय है।

8 भारतीय खिलाड़ी सीनियर टीम के

जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पांड्या समेत 8 खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऐसे हैं जो सीनियर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस लिस्ट में हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी हैं।

बताया जा रहा है कि साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए फिट हो जाएंगे। वहीं सुंदर की दूसरे टेस्ट में वापसी हो सकती है।

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर घुटने में चोट लगी थी। हालांकि उनका चयन श्रीलंका दौरे के लिए हुआ था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि बुमराह सीरीज शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अब अकिब नबी को श्रीलंका भेजा गया है।

BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट-

जसप्रीत बुमराह : बाएं घुटने में सिनोवाइटिस

हार्दिक पांड्या : बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट

नीतीश कुमार रेड्डी : बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट

साई सुदर्शन : दाएं पैर में स्ट्रेस रिएक्शन

हर्षित राणा : दाईं हैमस्ट्रिंग

वॉशिंगटन सुंदर : दाईं हैमस्ट्रिंग

वरुण चक्रवर्ती : बाईं हैमस्ट्रिंग

आकाशदीप : कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर

हिमांशु सिंह : दाएं घुटने में चोट

अशोक शर्मा : कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर और 11वीं पसली में फ्रैक्चर

सुयश शर्मा : घुटने में चोट

युद्धवीर सिंह : दाएं कंधे में चोट

रियान पराग : दाएं कंधे की सर्जरी के बाद पुनर्वास

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़लंबी है चोटिल भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट, बुमराह-पांड्या समेत 13 नाम शामिल