VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से लूटी महफिल; कार्डिफ में जो विराट कोहली नहीं कर पाए, वो कर दिखाया
Jasprit Bumrah Cardiff ODI: जसप्रीत बुमराह भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वह नाबाद रहे। बुमराह ने साकिब महमूद को निशाने पर लिया।

भारतीय टीम के मध्यक्रमभारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, बुमराह ने गुरुवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बल्ले से महफिल लूटी। उन्होंने 13 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का है।यह बुमराह के वनडे करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। वह 91 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इससे पहले साल 2023 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ 16-16 रनों की पारी खेली थी।
जसप्रीत बुमराह ने साकिब महमूद को कूटा
बुमराह ने एक ओवर में 18 रन बटोरे। उन्होंने 43वें ओवर में तेज गेंदबाज साकिब महमूद की बखिया उधेड़ी। बुमराह ने पहली गेंद पर चौका जमाया, दूसरी गेंद डॉट रही। उन्होंने अगली दो गेंदों पर फिर चौका मारा। पांचवीं बॉल पर कोई रन नहीं आया। बुमराह ने छठी गेंद पर पुल किया और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में सिक्स ठोका। बता दें कि बुमराह (29) के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने ऐसा 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ किया था। ब्रॉड ने कुल 35 रन लुटाए थे, जो टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर रहा।
कार्डिफ में कोहली नहीं कर पाए ऐसा
इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 44 ओवर में 233 रनों पर ढेर कर दिया। भारतीय पारी में महज चार छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 26 रन जुटाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहील ने 71 गेंदों में आठ चौकों के दम पर 65 रन जोड़े। कार्डिफ में कोहली अपनी पारी में कोई छक्का नहीं लगाए पाए लेकिन बुमराह ने ऐसा कर दिखाया।
मध्यक्रम ने पूरी तरह से निराश किया
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के मध्यक्रम ने पूरी तरह से निराश किया। केएल राहुल के बीमार होने की वजह से प्लेइंग इलेवन में आए ईशान किशन (1) का बल्ला नहीं चला। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल (1), वॉशिंगटन सुंदर (2) भी फ्लॉप रहे। शिवम दुबे का तो खाता ही नहीं खुला। कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लगा भारतीय टीम आसानी से 300 के स्कोर को पार कर सकती है। हालांकि, जोफ्रा आर्चर (47 रन देकर तीन विकेट), साकिब महमूद (52 रन देकर दो विकेट) और गस एटकिंसन (50 रन देकर तीन विकेट) ने काउंटर अटैक कर उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कोहली के विकेट पतन के बाद सबसे बड़ी साझेदारी 23 रनों की हुई, जो श्रेयस और बुमराह के बीच थी। कप्तान शुभमन गिल ने 30 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 31 रन जोड़े।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



