जसप्रीत बुमराह को घुटने में लगी चोट, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने किए 3 बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अर्शदीप सिंह, केएल राहुल और प्रिंस यादव की वापसी हुई है।

जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस बड़े मुकाबले के लिए बदलाव किए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया कि टीम ने तीन बदलाव किए हैं, जबकि हैरी ब्रूक ने कहा है कि उनकी टीम में एक बदलाव हुआ है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर मैच से पहले ही बाहर हो गए थे, जबकि शिवम दुबे को आराम दिया गया है। भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने उतरा है।

भारत ने किए तीन बदलाव

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। गिल ने बताया कि उन्हें घुटने में चोट लगी है। शिवम दुबे को आराम दिया गया है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर मैच से पहले ही बाहर हो गए थे। लॉर्ड्स वनडे के लिए केएल राहुल की वापसी हुई है, जोकि पिछले मैच में बीमार थे। प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को इस मैच के लिए वापस बुलाया गया है।

दोनों कप्तानों का टॉस के दौरान बयान

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाज़ी कर अच्छा टोटल खड़ा करने की कोशिश करेंगे। साक़िब की जगह टंग वापस टीम में आए हैं। हमने पिछले मुक़ाबले में मध्य ओवरों में अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए उन्हें रोका। और जिस रूट ने बल्लेबाज़ी की उन्होंने हमारे लिए एक टेम्पलेट सेट कर दिया।

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। बुमराह घुटने की चोट के चलते बाहर हैं, वॉशिंगटन भी चोटिल हैं और दुबे (शिवम दुबे) बाहर हैं। केएल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह वापस आए हैं। हम चार तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेंगे। पिछले मुक़ाबले में हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन हमने काफी विकेट गंवा दिए। जब आप अच्छी स्थिति में होते हैं तो 280-300 का टोटल बनाया जा सकता है। लेकिन जैसा कि हमने पिछले कुछ मैचों में देखा है कि यहां स्कोर करना इतना आसान नहीं रहा है।

भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।