जसप्रीत बुमराह मचा सकते हैं इंग्लैंड के खिलाफ तबाही, सुनील गावस्कर ने बताया पूरा प्लान
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को खेलना है। भारतीय टीम को सुनील गावस्कर ने सलाह दी है कि बुमराह का इस्तेमाल शुरुआत में ही करना है।

टीम इंडिया को अगर 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनानी है तो जसप्रीत बुमराह को शुरुआत में ही विकेट चटकाने होंगे। ये कहना है टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का। इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है, जहां बुमराह 50 से ज्यादा आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इसका फायदा उन्हें उठाना होगा और शुरुआत में ही विकेट चटकाकर इंग्लैंड को पीछे धकेलना होगा।
सुनील गावस्कर ने मुंबई में एक इवेंट में कहा, "जसप्रीत बुमराह के बारे में आप जो देखते हैं, वह यह है कि वह अपने गेम में छोटे-छोटे बदलाव करते रहते हैं। जब उन्होंने शुरुआत की, तो वे ज्यादातर दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए इनस्विंग बॉलर थे और इसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर ले जाते थे, लेकिन 2018 में इंग्लैंड में, उन्होंने दिखाया कि वे इसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तरफ और दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर ले जा सकते हैं। तब से — स्लो बाउंसर, स्लो यॉर्कर — वे बस कुछ न कुछ जोड़ते रहते हैं।"
गावस्कर के लिए असली पहेली सिर्फ वैरायटी नहीं, बल्कि छिपाव है। गावस्कर ने इस धाकड़ गेंदबाज को लेकर कहा, “ज्यादातर बॉलर आपको कोई छोटा सा इशारा देते हैं — कंधे उचकाना, शर्ट झटकना — कुछ ऐसा जिससे आपको पता चल जाए कि क्या होने वाला है। जैसे आंद्रे अगासी (टेनिस के महान खिलाड़ी) ने बोरिस बेकर की जीभ की पोजिशन से उनकी सर्व चुनने के बारे में लिखा था, लेकिन बुमराह आपको कुछ नहीं देते। रन-अप में कोई बदलाव नहीं, एक्शन में कोई बदलाव नहीं और क्योंकि वह क्रीज पर वाइड जाते हैं, तो आपको लगता है कि गेंद अंदर आ रही है — और वह दूर चली जाती है। इसीलिए वह तीनों फॉर्मेट में इतने जबरदस्त रहे हैं।”
जनवरी में बुमराह को इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल हो चुके हैं। अब लंबे समय से टीम इंडिया के मेन बॉलर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में भी कमाल की गेंदबाजी उन्होंने की। अब बारी प्रोपर नॉकआउट मैच की है। इस मैच से पहले गावस्कर ने कहा, "मुझे लगता है कि उसे पावरप्ले में कम से कम दो ओवर फेंकने चाहिए। अगर वह जॉस बटलर, फिल साल्ट या हैरी ब्रूक को जल्दी आउट कर लेता है, तो वह इंग्लैंड की बैटिंग की कमर तोड़ देगा।"
गावस्कर का सीधा तर्क है कि देर से लाने पर बल्लेबाज थोड़े बहुत सेट हो चुके होते हैं। उन्होंने कहा है, “जब बैट्समैन 8-10 गेंदें खेलकर सेट हो चुके हों, तो चार ओवर के बाद उन्हें क्यों उतारा जाए? क्या बुमराह के लिए यह बेहतर नहीं होगा कि वे पहले उन्हें बॉलिंग करें और आउट कर दें?" गावस्कर का सीधा कहना है कि इंग्लैंड को अपनी रिदम पकड़ने से पहले भारत के सबसे मुश्किल हथियार को हमला करने दें।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




