जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे या टेस्ट टीम में से एक में मिलेगा मौका, बड़ी वजह आई सामने

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

जसप्रीत बुमराह अगर टेस्ट मैच खेलते हैं तो उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया जाएगा। वहीं अगर वे वनडे मुकाबलों में उतरते हैं तो टेस्ट से आराम मिल सकता है।

जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे या टेस्ट टीम में से एक में मिलेगा मौका, बड़ी वजह आई सामने

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए 19 मई को भारतीय टीम का चयन होगा। भारतीय सीनियर पुरुष चयन समिति मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की टीम चुनने के लिए मीटिंग करेगी। इस दौरान जसप्रीत बुमराह के चयन पर नजरें होंगी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले तीन महीने से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और ज्यादा आराम करने का मौका नहीं मिला है। बुमराह टी20 विश्व कप में खेलने के बाद आईपीएल में खेल रहे हैं, जहां वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को आगामी अफगानिस्तान सीरीज में टेस्ट या वनडे सीरीज में से किसी एक में चयन होगा, क्योंकि समिति उन्हें तरोताजा रखना चाहती है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक खेला जाएगा। ये मैच विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होगा और इस वजह से हो सकता है बुमराह को आराम दिया जा सकता है। इसके बाद वनडे श्रृंखला के मुकाबले 14 जून (धर्मशाला), 17 जून (लखनऊ) और 20 जून (चेन्नई) में आयोजित होंगे।

ह द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल इसी प्रारूप में खेलते नजर आते हैं। बुमराह ने आईपीएल में लगातार क्रिकेट खेला है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ लगभग दो सप्ताह तक चलने वाली टेस्ट और वनडे दोनों श्रृंखलाओं से बाहर रहें। भारतीय टेस्ट टीम की जर्सी पहनने को हमेशा विशेष महत्व देने वाले बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में उतारा जाएगा या नहीं, यही सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, बुमराह अगर टेस्ट मैच खेलते हैं तो उन्हें वनडे श्रृंखला से आराम दिया जाएगा। वहीं, अगर वे वनडे मुकाबलों में उतरते हैं तो टेस्ट से विश्राम मिल सकता है।

इस बीच दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम चयन बैठक में गंभीरता से चर्चा का विषय बन सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 17 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्होंने आईपीएल 2026 में भी 12 मुकाबलों में 16 विकेट लेकर प्रभावित किया है। विराट कोहली को शानदार सीम गेंद पर आउट करना उनके प्रदर्शन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। हर्षित राणा के जल्द फिट होने की संभावना कम होने के कारण प्रिंस को आजमाने के लिए यह सीरीज उपयुक्त मानी जा रही है।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति टेस्ट टीम में किसी बड़े प्रयोग से बचना चाहेगी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के आगामी विदेशी दौरों को ध्यान में रखते हुए पिछले एक वर्ष में लगातार मौका पाने वाले खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया जा सकता है। इन दोनों देशों में परिस्थितियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।