
जसप्रीत बुमराह अपने बेटे के साथ कर रहे T20 वर्ल्ड कप की तैयारी, सामने आया क्यूटेस्ट वीडियो
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने बेटे के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज और उसके बाद खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। वे वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 21 जनवरी से ऐक्शन में नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वे खेलने वाले हैं। ये सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की ड्रेस रिहर्सल के तौर पर देखी जा रही है, क्योंकि इस सीरीज के बाद भारतीय टीम सीधे टी20 वर्ल्ड कप खेलती नजर आएगी। ऐसे में बुमराह भी अगले सप्ताह से आपको मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन इस बीच बुमराह ने इस सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल और मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए इस क्यूट वीडियो में जसप्रीत बुमराह एक ट्रेनिंग एरिया में गेंदबाजी कर रहे हैं और अपने ढाई साल के बेटे अंगद को भी गेंदबाजी करने के लिए बोल रहे हैं। बेटा भी छोटे-छोटे हाथों से गेंद को फेंकने की पूरी कोशिश कर रहा है। जसप्रीत बुमराह नेट्स में स्टंप्स के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं, जबकि बेटा भी उनके आस-पास नजर आ रहा है। वह लगातार अपने बेटे से बात भी कर रहे हैं और समझा रहे हैं कि कैसे गेंद फेंकनी है। बेटा भी इस पल को खूब इंजॉय कर रहा है। आप वीडियो यहां देख सकते हैं...
जसप्रीत बुमराह आखिरी बार भारतीय टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। हालांकि, वनडे सीरीज से उनको आराम दिया गया, जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी है। दो मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। बुमराह को इसलिए वनडे सीरीज से आराम दिया गया था, क्योंकि उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और फिर टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। इतना ही नहीं, इसके बाद हर खिलाड़ी आपको आईपीएल में नजर आएगा। ऐसे में एक शॉर्ट ब्रेक खिलाड़ी को चाहिए था, जो उनको बोर्ड ने दिया, जहां वे जरूर खुद को तरोताजा महसूस कर रहे होंगे। बुमराह की काबिलियत क्या है, ये तो हर कोई जानता है। वे 20-20 ओवर के मैच को 16-16 ओवर का कर देते हैं। उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं है।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





