जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर, जानें अचानक क्या हुआ
जसप्रीत बुमराह यूएसए के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह मैच के लिए फिट नहीं है। टीम इंडिया के पास इस मैच के लिए 13 ही फिट खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज यानी शनिवार, 7 फरवरी को अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी। भारत का पहला मैच यूएसए से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। इस ओपनिंग मैच से पहले भारतीय कैंप में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हर्षित राणा चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गाय है, वहीं वॉशिंगटन सुंदर अभी तक पूरी तरह से फिट होकर टीम से नहीं जुड़े हैं। अब टीम इंडिया को लेकर एक और बुरी खबर यह सामने आ रही है कि बीमार होने की वजह से जसप्रीत बुमराह IND vs USA मैच से बाहर हो सकते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को वायरल फीवर है, जिस वजह से वह यूएसए के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट बुमराह के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा क्योंकि यह टूर्नामेंट काफी लंबा है। ऐसे में बुमराह को यूएसए के खिलाफ पहले मैच में आराम मिल सकता है।
इसका मतलब है कि भारतीय टीम के पास मैच के लिए सिर्फ 13 फिट खिलाड़ी होंगे, क्योंकि चोटिल ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अभी तक टीम में शामिल नहीं हुए हैं। वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और फाइनल फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।
मैच से एक दिन पहले, बुमराह मैदान पर तो आए लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग नहीं की। इसका मतलब है कि मोहम्मद सिराज को मैच खेलने का मौका मिल सकता है। सिराज को आखिरी समय में भारतीय टीम में शामिल किया गया था, जब 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने की चोट के कारण भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा बाहर हो गए थे।
USA के खिलाफ भारत की संभावित XI- ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



