968 दिन बाद जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, रोहित के साथ जुगलबंदी करके इंग्लैंड के कप्तान को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जसप्रीत बुमराह ने 968 दिन बाद वनडे में धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को एक खास अंदाज में पवेलियन भेजा। भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच में बुमराह को अब तक सिर्फ 1 विकेट मिला है। हैरी ब्रुक के विकेट का वीडियो देखें।

jasprit bumrah and rohit sharma

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड की बैटिंग को पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर दिया है। जसप्रीत बुमराह ने 968 दिनों बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है और आते ही इंग्लैंड के कप्तान को अपना शिकार बनाया है। जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रुक को एक ऐसी गेंद डाली जिसे वे ठीक से खेल नहीं पाए और बल्ले का किनारा दे बैठे। बाकी का काम स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने पूरा किया। रोहित शर्मा इस कैच को लेते हुए बहुत उत्साहित नजर आए। भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में 95 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले हैरी ब्रुक पहले वनडे मैच में सिर्फ तीन गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने सिर्फ 1 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की दिखी जुगलबंदी

रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की हैरी ब्रुक के विकेट में खास जुगलबंदी देखने को मिली। बुमराह ने पूरी स्पीड के साथ गेंद डाली। पिच में मदद थी ही। गेंद ने बल्लेबाज को अपनी गति और बाउंस के साथ- साथ सीम मूवमेंट के कारण परेशान किया। हैरी ब्रुक इस गेंद को रक्षात्मक अंदाज में खेलना चाहते थे, लेकिन संभाल नहीं पाए। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और सीधा स्लिप पर मौजूद रोहित शर्मा के हाथों में कैद हो गई। रोहित शर्मा ने इस गेंद को बड़ी सफाई से कैच किया और बहुत उस्ताहित अंदाज में सेलिब्रेट किया। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की यह जुगलबंदी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ- साथ रोहित शर्मा की भी तारीफ कर रहे हैं।

2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहला मैच खेल रहे हैं बुमराह

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने 968 दिनों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय वनडे सेटअप में वापसी की है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच साल 2023 के दिसंबर में खेला था। तब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप का फाइनल खेल रही थी, जिसमें ऐतिहासिक हार झेलनी पड़ी थी। उस फाइनल मुकाबले के बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला। वे टेस्ट और टी-20 टीम का हिस्सा रहे, लेकिन वनडे में नहीं खेले। चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी उनकी जगह मोहम्मद शमी भारतीय गेंदबाजी यूनिट का नेतृत्व कर रहे थे। आज के मैच में जसप्रीत बुमराह ने अब तक कुल 7 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें 17 रन दिए हैं और हैरी ब्रुक के रूप में एक विकेट हासिल किया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।