टूटे-बिखरे जसप्रीत बुमराह का ये वीडियो देख पसीज जाएगा आपका भी दिल, नहीं देखा उनका ऐसा रूप- Unseen Video वायरल
जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना का अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस अब इस वीडियो को देखकर परेशान है।

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में अभी तक एक भी विकेट नहीं चटका पाए हैं। एमआई ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें पिछले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। बुमराह की गेंदबाजी में वो पैनापन भी देखने को नहीं मिल रहा है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। क्रिकेट के गलियारों में उनकी खूब आलोचना हो रही है। मगर अब उनका एक ऐसा अनदेखा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस चिंता में हैं। दरअसल, इस वीडियो में बुमराह मैदान पर ही अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े में खेले गए मैच का है। बुमराह ने इस मैच में 4 ओवर में 35 रन खर्च किए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। मुंबई को बेंगलुरु के हाथों 18 रनों से हार झेलनी पड़ी।
वीडियो में जसप्रीत बुमराह चिल्लाते, अपने बॉलिंग मार्क को फेंकते और मैदान पर फ्रस्ट्रेशन में लात मारते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस बुमराह की इस स्थिति के लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट और हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
एक फैन न X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘टॉक्सिक मुंबई मैनेजमेंट और हार्दिक पांड्या ने मेरे GOAT को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया है। उसे ऐसे देखना बहुत दर्दनाक है। वह पक्का अपने कैप्टन रोहित को मिस कर रहा होगा!!’
मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद आईपीएल सीजन का अपना ओपनिंग मैच 2026 में जीता था। उस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई इस सीजन धमाल मचाने वाली है, मगर अगले चार मैचों में उन्हें लगातार चार हार का सामना करना पड़ा। नतीजा यह है कि मुंबई की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर लगी हुई है।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस सीजन काफी कमजोर नजर आ रही है। जसप्रीत बुमराह के परफॉर्म ना करने के अलावा दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज भी खूब रन लुटा रहे हैं। मुंबई को अगर टूर्नामेंट में वापसी करनी है तो सबसे पहले उन्हें अपनी गेंदबाजी पर काम करना होगा।
मुंबई इंडियंस का अगला मैच गुजरात टाइटंस से 20 अप्रैल को है। एमआई के कुल 9 मैच बाकी है, अगर उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो कम से कम यहां से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


