जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, T20I क्रिकेट में तोड़ डाला विराट और रोहित का ये रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जसप्रीत बुमराह ने जापान में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही एक इतिहास रच दिया। वे भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों में मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। 

Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में उतरे। जापान के निशिन में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच ये मैच खेला गया। इस मैच में टॉस के बाद जैसे ही इस बात की घोषणा हुई कि जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेल रहे हैं, वैसे ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा देशों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। बुमराह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जसप्रीत बुमराह 13वें देश में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे। उनके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार का नंबर आता है, लेकिन इन सभी ने 12-12 देशों में ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेली है, जबकि बुमराह उनसे भी आगे निकल गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने जापान में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई, यूएसए, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में कम से कम एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है।

टूटने वाला नहीं है बुमराह का रिकॉर्ड!

वहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार की बात करें तो इन्होंने जापान को छोड़कर बाकी सभी देशों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है, जहां बुमराह खेले हैं। इस तरह बुमराह के नाम एक अलग तरह की उपलब्धि दर्ज हो गई है। विराट और रोहित तो अब इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाएंगे, क्योंकि वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार के हाल-फिलहाल में टी20 सेटअप में लौटने के चांस नहीं हैं। ऐसे में बुमराह का यह रिकॉर्ड अभी के लिए टूटने वाला नहीं है। अगर भुवी किसी नए देश में खेलते भी हैं, तो भी बुमराह के बराबर ही पहुंच पाएंगे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कम से कम दो नए देशों में उन्हें खेलना होगा।

बुमराह ने की कमाल की गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह के जापान में खेले गए पहले मैच की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। पहले ही मैच के पहले ओवर में उन्होंने दो विकेट निकाले। सिर्फ 2 ही ओवर उन्होंने गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 7 रन दिए और 2 सफलताएं अपने नाम कीं। बुमराह को आगे गेंदबाजी का मौका इसलिए नहीं मिला, क्योंकि 10वें ओवर में ही श्रीलंका की टीम महज 45 रन पर सिमट गई थी। ये सेमीफाइनल मैच एशियन गेम्स 2026 का था, जिसे जीतकर भारत फाइनल में पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका को बांग्लादेश से ब्रॉन्ज मेडल मैच में लड़ाई लड़नी होगी। ये मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, T20I में तोड़ा विराट और रोहित का ये रिकॉर्ड