बुमराह को लेकर टेंशन में न्यूजीलैंड का खेमा, फिलिप्स ने कहा- वो भी इंसान हैं, उनका भी दिन खराब हो सकता है

Mar 06, 2026 11:50 pm ISTHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

ग्लेन फिलिप्स ने स्वीकार किया कि बुमराह दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही याद दिलाया कि वे भी एक 'इंसान' हैं और उनसे भी गलतियाँ हो सकती हैं।

बुमराह को लेकर टेंशन में न्यूजीलैंड का खेमा, फिलिप्स ने कहा- वो भी इंसान हैं, उनका भी दिन खराब हो सकता है

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता और उनकी टीम रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल में इसी उम्मीद के साथ खेलेगी। बुमराह भारत के स्टार रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही। फिलिप्स को टी20 विश्व कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय दिग्गज के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी। हालांकि उनका मानना ​​है कि गलती करना इंसान का स्वभाव है और बुमराह भी इससे अलग नहीं होंगे।

फिलिप्स ने मेजबान टीम के लिए चेतावनी देते हुए और बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, ''बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास बहुत सारे वैरिएशन हैं। वह डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह भी इंसान हैं। उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा कि हम बाकी लोगों का होता है। इसलिए उम्मीद है कि उनके खिलाफ हमारा दिन अच्छा रहेगा। '' उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड ने जिस तरह से कल उन्हें खेला, आखिरी दो ओवर में हावी होने की कोशिश की और खुद को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया। उन्होंने यही रणनीति अपनाई थी। '' फिलिप्स ने कहा कि न्यूज़ीलैंड को बुमराह के हर उस मौके का फायदा उठाना होगा जिसमें वह चूकते हैं।

फिलिप्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में न्यूजीलैंड के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ''निश्चित रूप से हमारे पास चुनने के लिए कम लोग हैं इसलिए हमारा 'हाई परफॉरमेंस' कार्यक्रम बहुत ही विशेष और हमारी आबादी के अनुसार है। ‘’ समझने के लिए न्यूजीलैंड की आबादी लगभग 5.36 मिलियन (53.6 लाख) है जो अकेले अहमदाबाद शहर की आबादी से लगभग चार मिलियन कम है। अहमदाबाद की अनुमानित आबादी लगभग 9.3 मिलियन है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।