जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, ODI में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पहली गेंद पर शिकार करते ही इतिहास रच डाला। भारतीय गेंदबाज ने ओपनर बेन डकेट को पवेलियन की राह दिखाई।

Jasprit Bumrah created history

जसप्रीत बुमराह ने भारत बनाम दूसरे वनडे में जब गेंद थामी तो कमाल कर दिया। उन्होंने गुरुवार को कार्डिफ के मैदान पर इंग्लैंड को पारी की पहली गेंद पर झटका दिया। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट किया। डकेट लेंथ गेंद को डिफेंड करना चाहते थे लेकिन गच्चा खा गए। गेंद पिच पर पड़कर बाहर निकली और बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ईशान किशान के दस्तानों में चली गई। 32 वर्षीय बुमराह ने इसी के साथ इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

बुमराह ने दूसरी बार किया ये कारनामा

बुमराह ने अपने करियर में ODI पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने के कारनामा दूसरी बार किया है। उन्होंने इससे पहले 2023 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था। बुमराह ने तब पथुम निसांका को अपने जाल में फंसाया था। पूर्व भारतीय गेंदबाज देबाशीष मोहंती ने भी दो बार पारी की पहली गेंद पर शिकार किया। बता दें कि वनडे पारी की पहली बॉल पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड जहीर खान के नाम दर्ज है। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर ने कुल चार बाहर ऐसा किया।

ODI पारी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय

1991 - कपिल देव बनाम वेस्टइंडीज ​​(डी हेन्स)

1997 - वेंकटेश बनाम श्रीलंका (जयसूर्या)

1999 - मोहंती बनाम वेस्टइंडीज ​​(आर जैकब्स)

1999 - मोहंती बनाम वेस्टइंडीज ​​(कैम्पबेल)

1999 - वेंकटेश बनाम केन्या (ओटिनो)

2001 - जहीर खान बनाम न्यूजीलैंड (एम सिंक्लेयर)

2002 - जहीर खान बनाम श्रीलंका (जयसूर्या)

2007 - अजीत अगरकर बनाम वेस्टइंडीज ​​(क्रिस गेल)

2007 - जहीर खान बनाम श्रीलंका (क्लार्क)

2009 - जहीर खान बनाम श्रीलंका (उपुल थरंगा)

2010 - प्रवीण कुमार बनाम श्रीलंका (उपुल थरंगा)

2011 - इरफान पठान बनाम वेस्टइंडीज ​(सिमंस)

2012 - भुवनेश्वर कुमार बनाम पाकिस्तान (बॉल हफीज)

2022 - दीपक चाहर बनाम बांग्लादेश (बॉल शांतो)

2023 - जसप्रीत बुमराह बनाम श्रीलंका (बॉल निस्सांका)

2024 - मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका (बॉल निस्सांका)

2026 - जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड (बेन डकेट)

बुमराह ने एक ओवर में बटोरे 18 रन

बुमराह ने भारत को गेंदबाजी में शानदार शुरुआत दिलाने से पहले बल्ले से महफिल लूटी। उन्होंने कार्डिफ में 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्कों की मदद से नाबाद 20 रनों की पारी खेली। यह उनका वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। बुमराह ने साकिब महमूद द्वारा डाले गए 43वें ओवर में 18 रन बटोरे। इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 44 ओवर में 233 रनों पर ऑलआउट कर दिया। विराट कोहली (66 गेंदों में 65) और श्रेयस अय्यर (71 गेंदों में 66) ने अर्धशतक जमाया। श्रेयस ने बुमराह के साथ नौवें विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी की। यह कोहली का विकेट गिरने के बाद सबसे बड़ी साझेदारी थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।