जसप्रीत बुमराह ने चार गेंदों में ही वैभव सूर्यवंशी को कर दिया चकाचौंध, एक भी गेंद बल्ले में ठीक से नहीं लगी

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने 11 सितंबर को प्रैक्टिस की। इस सेशन में वैभव सूर्यवंशी जसप्रीत बुमराह को खेलने में पूरी तरह से असहज दिखे।

vaibhav sooryavanshi vs jasprit bumrah
वैभव सूर्यवंशी बनाम जसप्रीत बुमराह (फाइल फोटो)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने 11 सितंबर को प्रैक्टिस की। जसप्रीत बुमराह की लंबे अरसे बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उनकी मौजूदगी से भारतीय टीम में एक अलग ही ऊर्जा नजर आती है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 शृंखला से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला।

जसप्रीत बुमराह ने सूर्यवंशी की कड़ी परीक्षा ली

चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे बुमराह ने पूरी लय में गेंदबाजी की। उनके चेहरे पर मुस्कान, कदमों में आत्मविश्वास की पूरी झलक दिखी। उन्होंने 15 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को नेट सत्र में अपने हुनर की बानगी दिखाई। सूर्यवंशी को जब पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी, तब बुमराह इंग्लैंड में टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे और बाद में वनडे शृंखला के लिए टीम से जुड़े थे। कोटला की रोशनी में इस बार भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज ने उभरते हुए 'जेन अल्फा' सितारे की कड़ी परीक्षा ली।

चार गेंदों में ही वैभव सूर्यवंशी को कर दिया चकाचौंध

बुमराह की पहली गेंद गुड लेंथ पर पड़ी। सूर्यवंशी ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की, लेकिन गेंद को छू भी नहीं सके। अगली गेंद भी उसी लेंथ पर थी और इस बार भी वह तेजी से चकमा खा गए। तीसरी गेंद पर बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे वैभव ने किसी तरह बल्ले के नीचे लाकर रोक लिया। चौथी गेंद थोड़ी शॉर्ट ऑफ लेंथ थी और युवा बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर निकल गई। चार गेंदों में ही बुमराह ने बता दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैभव को किस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

तीन चार कैच भी छूटे, बस एक अच्छा शॉट खेला

बुमराह की एक गेंद थोड़ी आगे टप्पा खाई और सूर्यवंशी ने उसे कवर के ऊपर से शानदार तरीके से खेलते हुए बाउंड्री के पार भेज दिया। कुल मिलाकर यह युवा बल्लेबाज के लिए नेट सत्र में आसान दिन नहीं था। क्षेत्ररक्षण अभ्यास के दौरान उन्होंने कम से कम तीन कैच टपकाए और तेज गेंदबाजों के खिलाफ कई बार गेंद को खेलने से चूक गए।

वैभव सूर्यवंशी को यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह ने भी परेशान किया

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले यश ठाकुर ने भी उन्हें परेशान किया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने अपनी प्रभावी सीम मूवमेंट से सूर्यवंशी को कई बार चकमा दिया।

जसप्रीत बुमराह ने श्रेयस अय्यर को भी परेशान किया

दिन का असली आकर्षण बुमराह ही रहे। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी कुछ गेंदें डालीं और अपनी रफ्तार से उन्हें अंदर और बाहर दोनों किनारों पर परेशान किया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जसप्रीत बुमराह ने चार गेंदों में ही वैभव सूर्यवंशी के कर दिए चारों खाने चित