जसप्रीत बुमराह ने बिखेरी गिल्लियां तो टूट गया आर अश्विन का रिकॉर्ड, अब निशाने पर कपिल देव और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज

जसप्रीत बुमराह ने बिखेरी गिल्लियां तो टूट गया आर अश्विन का रिकॉर्ड, अब निशाने पर कपिल देव और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज

संक्षेप:

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला विकेट रायन रिकल्टन को बोल्ड करके लिया। इस विकेट के साथ उन्होंने पूर्व स्पिनर आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड है बतौर भारतीय बोल्ड के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का।

Nov 14, 2025 11:38 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एडन मार्करम और रायन रिकल्टन की सलामी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को तूफानी शुरुआत दी और पहले 10 ओवर के अंदर स्कोरबोर्ड को 50 के पार पहुंचा दिया। इस जोड़ी को जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर में रायन रिकल्टन को बोल्ड करके तोड़ा। इस विकेट के साथ बुमराह पूर्व स्पिनर आर अश्विन का एक गजब का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह रिकॉर्ड है भारतीय गेंदबाज द्वारा करियर में बोल्ड के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का। जसप्रीत बुमराह के करियर में यह 152वां मौका था, जब उन्होंने किसी बल्लेबाज को बोल्ड किया हो। वहीं अश्विन ने यह कारनामा 151 बार किया था।

अब जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे दो दिग्गज कपिल देव और अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने अपने करियर में सबसे अधिक 186 विकेट बोल्ड करके लिए।

read moreये भी पढ़ें:
SA को बड़ा झटका, चोट के चलते रबाडा बाहर; भारतीय प्लेइंग XI ने किया सबको हैरान

भारतीयों द्वारा लिए गए सबसे अधिक बोल्ड विकेट-

186 - अनिल कुंबले

167 - कपिल देव

152 - जसप्रीत बुमराह*

151 - आर अश्विन

145 - रवींद्र जडेजा

142 - जहीर खान

136 - मोहम्मद शमी

125 - जवागल श्रीनाथ

बता दें, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में चार स्पिनर -वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव- को खेलने का फैसला किया है। साई सुदर्शन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सुंदर इस मैच में नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (डब्ल्यू), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |