अर्शदीप से आगे निकले जसप्रीत बुमराह, विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

Feb 22, 2026 09:51 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में चार विकेट लिए।

अर्शदीप से आगे निकले जसप्रीत बुमराह, विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां ज्यादातर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई तो वहीं दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए।

जसप्रीत बुमराह ने रविवार को अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 12 डॉट गेंदें डाली। उनके ओवर में अफ्रीकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। तीन विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 33 विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम 32 विकेट हैं। पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने टी20 विश्व कप में भारत के लिए 32 विकेट लिए हैं। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नाम 29 विकेट हैं। टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रविंद्र जडेजा के नाम 22 विकेट हैं।

मिलर ने 35 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 63 रन की पारी खेलने के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (45रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी करके पारी को उस समय संवारा जब टीम 20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके से नाबाद 44 रन की पारी खेली।

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। चक्रवर्ती को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने चार ओवर में 47 रन लुटाए। हार्दिक पंड्या ने भी चार ओवर में 45 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।