उमर गुल से कोच पद छिनने पर हैरान नहीं जेसन गिलेस्पी, बोले- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर अब भी पैसा बकाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उमर गुल को इंग्लैंड दौर के बीच पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच के पद से हटा दिया गया। गुल को बर्खास्त करने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर जेसन गिलेस्पी बिल्कुल हैरान नहीं हैं।  

Jason Gillespie and Umar Gul
उमर गुल और जेसन गिलेस्पी (फाइल फोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-उपल मची हुई है। पाकिस्तान क्रिकेड बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों में करारी शिकस्त के बाद अपने साथ खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया। तीसरे टेस्ट से पहले हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमल गुल को भी बर्खास्त कर दिया। गुल से कोच पद छिनने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी हैरान नहीं हैं। गिलेस्पी को लगात है कि गुल को अजीबोगरीब बातों की वजह से पद से हटाया गया है। दरअसल, गुल ने हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में पाकिस्तान के तीन दिन के अंदर बुरी तरह हारने के बाद पेसर के अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिए मौसम को जिम्मेदार ठहराया था।

पाकिस्तान के कोच रह चुके गिलेस्पी

गिलेस्पी पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने 2024 में करीब आठ महीनों यह जिम्मेदारी संभाली थी। गिलेस्पी ने 'फास्ट बॉलिंग कार्टेल' पॉडकास्ट पर कहा, 'मुझे कोई जादू की तरकीब बताओ उमर। मुझे कोई हैरानी नहीं है कि तुम अब बॉलिंग कोच नहीं हो। यह कितना अजीब है?'' पॉडकास्ट पर ग्लेन मैकग्रा और डेमियन फ्लेमिंग भी थे। हालांकि, गिलेस्पी ने यह भी कहा कि पीसीबी इस तरह के फैसले लेकर टीम में अफरा-तफरी मचा रहा है।

‘लोगों के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा, ''यह बस अफरा-तफरी है। खिलाड़ियों को इस तरह की चीजों की आदत है। सात खिलाड़ियों को बाहर करना और फिर उनसे किंग से मिलने के लिए रुकने को कह गया। क्योंकि पीसीबी के लिए सिर्फ कुछ खिलाड़ियों को किंग से मिलने के लिए भेजना शर्म की बात होती। आप लोगों के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसका कोई मतलब नहीं बनता।'' बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने हाल ही में किंग चार्ल्स से मुलाकात की थी।

'PCB पर अब भी मेरा पैसा बकाया'

गिलेस्पी का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर अब भी पैसा बकाया है। उन्होंने द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'आकिब जावेद के नियुक्ति ने माहौल को पूरी तरह से बदल दिया। उस पल से पाकिस्तान क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता पूरी तरह से बदल गया। आकिब आए और उन्होंने कमान संभाली। मुझे ऐसा लगा कि वह पूरी तरह से हर चीज के इंचार्ज हैं।'' गिलेस्पी ने आगे कहा, ''पीसीबी पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं। लेकिन मैं कभी भी उनकी हां में हां नहीं मिलाई। मैं कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं करने वाला। मैंने अपने पूरे करियर में कभी ऐसा नहीं किया। मैं चुप रह सकता था, हर बात मान सकता था, और अपनी सैलरी घर ले जा सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूँ। मेरे मन का एक हिस्सा जानता था कि शायद मुझे कुछ महीनों में नौकरी से निकाल दिया जाएगा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गुल से कोच पद छिनने पर हैरान नहीं गिलेस्पी, बोले- PCB पर अब भी पैसा बकाया