ऐसे ही 44 साल के युवा नहीं हैं जेम्स एंडरसन, T20 मैच में दिखाई अपनी करामात; टीम को दिलाई जीत
इसी महीने 44 साल के होने जा रहे जेम्स एंडरसन ने टी20 मैच में सेकेंड लास्ट ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च किए और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिक निभाई। हालांकि, आखिरी ओवर जैक ब्लेथरविक ने फेंका।

इसी महीने की 30 तारीख को 44 साल के होने जा रहे इंग्लैंड के पूर्व महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ चुके हैं, लेकिन अभी भी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। इस समय वह लंकाशायर के लिए डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने दिखा दिया है कि उम्र भले ही उनके बहुत ज्यादा है, लेकिन आज भी उनके पास दमदार गेंदबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाने की कला है। यहां तक कि टी20 मैच में आखिरी के ओवरों में गेंदबाज खूब रन लुटाते हैं, लेकिन जेम्स एंडरसन ने सेकेंड लास्ट ओवर में 3 रन दिए और मैच पलट दिया।
दरअसल, टी20 ब्लास्ट में एक जुलाई को लंकाशायर और डर्बीशायर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें लंकाशायर ने बेन मैकडरमॉट के 68 और शादाब खान की 58 रनों की पारी के दम पर 205 रन बनाए थे, जबकि डर्बीशायर की टीम 19वें ओवर में ही लक्ष्य के करीब पहुंचने वाली थी, लेकिन जेम्स एंडरसन ने डर्बीशायर की टीम के जबड़े से जीत छीन ली। डोनाल्ड ने 88 रन जरूर बनाए, लेकिन शादाब खान ने 19 रन देकर 3 विकेट और एंडरसन ने 19 रन देकर 2 विकेट निकाले।
एंडरसन ने टीम को दिलाई जीत
जेम्स एंडरसन की क्लास ने लंकाशायर लाइटनिंग टीम को आवरकूप काउंटी ग्राउंड पर डर्बीशायर फालकन्स पर ब्लास्ट के नॉर्थ ग्रुप में चार रन से रोमांचक जीत दिलाई। एंडरसन ने एक शानदार सेकंड लास्ट ओवर फेंका, जिसमें सिर्फ तीन रन दिए और 19 रन देकर अपने 4 ओवर के कोटे में खर्च किए और 2 विकेट लिए, जिससे मेजबान टीम 205 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 201 रन पर आउट हो गई। एन्यूरिन डोनाल्ड ने 37 गेंदों में 88 रन की पारी में छह छक्के मारे, जो उनका सबसे बड़ा निजी T20 स्कोर था और रॉस व्हाइटली ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए, लेकिन एंडरसन की सूझबूझ इस मैच में अहम साबित हुई।
जेम्स एंडरसन ने अपनी स्किलफुल गेंदबाजी से टीम को जिताया, क्योंकि टी20 मैच में बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि 19वां ओवर 20वें ओवर से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। चेज करने वाली टीम उसी ओवर को निशाना बनाती है, क्योंकि आखिरी के ओवर में ज्यादा दबाव होता है, लेकिन जेम्स एंडरसन के आगे किसी की नहीं चलती। वे ऐसे ही इंग्लैंड के महान गेंदबाज नहीं है और उन्हें 44 साल का युवा भी कहा जाता है, क्योंकि इस उम्र में किसी पेसर का खेलना अपने आप में बड़ी बात है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



