जैक फ्रेजर मैकगर्क ने वनडे में 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक क्रिकेट की सबसे तेज हाफ सेंचुरी 14 गेंदों में लगाई। वहां जारी वनडे कप में उन्होंने 122 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि वह वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

Vaibhav Sooryavanshi Jake Fraser McGurk
वैभव सूर्यवंशी और जैक फ्रेजर मैकगर्क

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रखा है। ऑस्ट्रेलिया में जारी वनडे कप में उन्होंने 14 गेंदों में धुआंधार अंदाज में फिफ्टी ठोकी, वहीं 122 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली जिसमें 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। मैकगर्क ने इस दौरान 49 गेंदों पर अपना शतक भी पूरा किया। हालांकि वह लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने यह तूफानी पारी वनडे कप में साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड बुल्स मैच के दौरान खेली। उनकी इस पारी के दम पर साउथ ऑस्ट्रेलिया को तूफानी शुरुआत मिली। टीम इस शुरुआत के दम पर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

वैभव सूर्यवंशी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के उभरते स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा इसी साल श्रीलंका ए के खिलाफ किया था, जब उन्होंने 11 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। वैभव सूर्यवंशी उस मैच में भले ही शतक से चूक गए हो, मगर उन्होंने 29 गेंदों पर 94 रनों की धुआंधार पारी खेल हर किसी को हैरान कर दिया था। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।

लिस्ट में दूसरे पायदान पर रागामा के कौशल्य वीररत्ने हैं, जिन्होंने 2005-06 में यह कारनामा 12 गेंदों में पूरा किया था। तिसारा परेरा ने 13 गेंदों में तो रोरी क्लेनवेल्ट ने 14 गेंदों में वनडे में फिफ्टी जमाई थी। अब ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

गेंदेंप्लेयरमैचवेन्यूसाल
11वैभव सूर्यवंशी (94)इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका एदांबुला2026
12कौशल्या वीररत्ने (66*)रागामा बनाम कुरुनेगलाकोलंबो2005-06
13तिसारा परेरा (52*)SL आर्मी बनाम ब्लूमफ़ील्डपनागोडा2020-21
14रोरी क्लेनवेल्ट (55)वेस्टर्न प्रोविंस बनाम क्वाज़ुलु-नटालडरबन2010-11
14जेक फ्रेजर-मैकगर्क (122)साउथ ऑस्ट्रेलियाा वर्सेस क्वींसलैंडएडिलेड2026-27

क्या IPL 2027 में होगी जैक फ्रेजर मैकगर्क की वापसी?

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल के अपने पहले सीजन में खूब धमाल मचाया था। उन्होंने कई तूफानी अर्धशतक लगाए थे, हालांकि दूसरा सीजन नए खिलाड़ी का असली टेस्ट होता है। यहां टीमें उनके खिलाफ रणनीति बनाकर उतरती है, ऐसे में यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फेल हो गया। जैक फ्रेजर मैकगर्क अभी जिस फॉर्म में चल रहे हैं उसे देखकर कयास लगाए जा सकते हैं कि उनकी एक बार फिर आईपीएल में वापसी हो सकती है। ऑक्शन अब ज्यादा दूर नहीं है तो कई टीमों की नजरें उन पर होगी। बता दें, जैक फ्रेजर मैकगर्क अभी तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से ही खेले हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़14 गेंदों में फिफ्टी ठोक मैकगर्क नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड