जय मूंदड़ा ने क्रिकेट के लिए कुर्बान कर दी लाखों की Job, मजबूरी में अपने ही बनाए शिकार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का सपना राजस्थान में जन्मे जय मूंदड़ा ने देखा था, उसे भारतीय टीम के लिए खेलने के लिए तो नहीं मिला, लेकिन उसी टीम के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका जरूर मिल गया।

Jai Moondra

आयरलैंड के लिए एक ऐसे पेसर ने शुक्रवार 26 जून को डेब्यू किया था, जो भारत में जन्मा था। कुदरत का निजाम देखिए कि जिस टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का सपना जय मूंदड़ा ने देखा था, उसे उस टीम के लिए खेलने के लिए तो नहीं मिला, लेकिन उसी टीम के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका जरूर मिल गया। डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट भी उसने चटा दी, लेकिन राजस्थान के टोंक से बेलफास्ट तक का सफर मूंदड़ा के लिए आसान नहीं था। यहां तक कि अब तो क्रिकेट के लिए उन्होंने अपनी लाखों की नौकरी भी छोड़ दी है।

बेलफास्ट में खेले गए पहले आयरलैंड वर्सेस इंडिया मैच में भारत के ओपनर संजू सैमसन और तूफानी बल्लेबाज शिवम दुबे को अपना शिकार बनाने वाले जय मूंदड़ा ने अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस तरह उनके इंटरनेशनल करियर का शानदार आगाज हुआ। हालांकि, इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। पहले तो घर, गांव और देश छोड़ा, फिर आयरलैंड में पढ़ाई करने के बाद नौकरी हासिल की और इंटरनेशनल करियर के लिए उस नौकरी को भी कुर्बान कर दिया।

2021 में डबलिन आए जय मूंदड़ा ने इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्यूनिकेशन में एमटेक किया, लेकिन उनके दिमाग में पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट की बॉल घूमती थी। लाखों भारतीयों का जो सपना होता है कि वह पढ़ाई पूरी करके एक अच्छी नौकरी हासिल करे। मूंदड़ा ने उसे हासिल किया। इंटेल में उनकी नौकरी लगी। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए इससे अच्छा क्या होगा, लेकिन मूंदड़ा क्रिकेट से मूव ऑन नहीं कर पाए, जो राजस्थान में अंडर 14 क्रिकेट खेले थे। वह नौकरी कर रहे थे, लेकिन गेम उनके दिमाग से नहीं निकल रहा था। वह लेफ्ट आर्म पेसर से लेफ्ट आर्म स्पिन करने लगे और टॉप ऑर्डर बैटर बने, लेकिन फिर से उन्होंने गेम को बदला और इंटरनेशनल कॉलअप हासिल किया।

इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए जय मूंदड़ा

2024 उनके लिए एक टर्निंग पॉइंट था, जब उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट जॉब को छोड़ा और पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस करने के लिए डबलिन के लीनस्टर क्रिकेट क्लब को जॉइन किया। एक समय था जब मूंदड़ा डबलिन से बेलफास्ट ट्रेनिंग के लिए जाते थे। अगले दिन भी यही रूटीन उनका होता था। यही मेहनत और कुर्बानी उनके लिए काम आई और अब वे इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए हैं। हालांकि, उनका वर्क परमिट खत्म हो रहा है, लेकिन जल्द ही क्रिकेट आयरलैंड से उन्हें बड़ी डील मिल सकती है और वह हमेशा के लिए वहां के निवासी बन सकते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जय मूंदड़ा ने क्रिकेट पर कुर्बान की लाखों की Job, मजबूरी में अपने ही बनाए शिकार