Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Jacob Bethell saved England from an innings loss but their fourth Ashes defeat remains elusive vs Australia in Sydney
जैकब बेथेल ने बचाई इंग्लैंड की लाज, मगर टली नहीं है एशेज सीरीज की चौथी हार

जैकब बेथेल ने बचाई इंग्लैंड की लाज, मगर टली नहीं है एशेज सीरीज की चौथी हार

संक्षेप:

जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की लाज सिडनी में बचाई और पारी की हार को टाला, मगर अभी तक एशेज सीरीज की चौथी हार टली नहीं है, क्योंकि करीब 100 ही रन उनके पास बचाने के लिए हैं। आखिरी दिन का खेल बाकी है।

Jan 07, 2026 01:55 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज आखिरी दिन पर खत्म हो गई। पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में जारी और इसका नतीजा आखिरी दिन निकलेगा, क्योंकि चार दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन पारी की हार को टाला, जिसमें जैकब बेथेल का अहम योगदान था। हालांकि, मैच में इंग्लैंड की हार टलने की संभावना 5 प्रतिशत से भी कम लग रही है। इंग्लैंड के पास चौथे दिन के खेल के बाद 100 से ज्यादा रनों की लीड जरूर है, मगर हाथ में सिर्फ दो ही विकेट हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देखा जाए तो चौथा टेस्ट मैच जीतने वाली इंग्लैंड की टीम ने एक बैटिंग यूनिट के तौर पर इस मुकाबले में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन गेंदबाजी के नजरिए से चीजें अच्छी नहीं रहीं। पहली पारी में इंग्लैंड ने जो रूट के 160 और हैरी ब्रूक की 84 रनों की पारी के दम पर 384 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के बड़े शतकों के दम पर 567 रन बना दिए। इस तरह इंग्लैंड पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा था, जिसे जैकब बेथेल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक ठोककर टाला।

जैकब बेथेल ने कमाल की पारी सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस एशेज टेस्ट मैच में खेली। वे चौथे दिन के आखिर में 232 गेंदों में 142 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। उनके साथ मैथ्यू पॉट्स हैं, जिनका खाता नहीं खुला है। स्कोर भले ही इंग्लैंड का 302 है, लेकिन 8 विकेट गिर चुके हैं। लीड महज 119 रनों की इंग्लैंड के पास है, क्योंकि पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 183 रनों की बढ़त मिली थी। इस बड़ी खाई को जैकब बेथेल के अलावा बेन डकेट और हैरी ब्रूक की 42-42 रनों की पारी ने पाट दिया।

हालांकि, मैच बचाने के लिए इंग्लैंड को कोई करिश्मा ही करना होगा, क्योंकि 119 रनों की लीड और आखिरी दिन की शुरुआत में बल्लेबाजी करना इंग्लैंड के लिए मुश्किल होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि 150 के आसपास का ही टारगेट ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा, जो बहुत बड़ा नहीं होगा। पहले और ज्यादा से ज्यादा दूसरे सेशन में मैच का नतीजा निकल आएगा। सीरीज 3-1 से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के नाम है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।