BBL REN vs HUR: एक्स्ट्रा के छह रन, बाकी टीम ने मिलकर बनाए 60 रन, अकेले जैकब बेथेल ने मचा डाली तबाही

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल का वन मैन शो बिग बैश लीग में देखने को मिला। मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने तबाही मचा डाली।

जैकब बेथेल

बिग बैश लीग 2024-25 में आज मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल ने तबाही मचा डाली। 21 साल के जैकब बेथेल ने रनआउट होने से पहले 50 गेंदों पर 87 रन ठोके। मेलबर्न रेनेगेड्स ने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाए, लेकिन अगर जैकब बेथेल की पारी को निकाल दें, तो रेनेगेड्स का स्कोर 100 रन तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा था। होबार्ट हरिकेन्स की दमदार और कड़ी गेंदबाजी ने जहां मेलबर्न रेनेगेड्स के हर एक बैटर को काफी परेशान किया, वहीं जैकब ने अपनी मर्जी से मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए और रन बटोरे।

मेलबर्न रेनेगेड्स के खाते में छह रन एक्स्ट्रा से जुड़े, जबकि बाकी बचे हुए बैटर्स ने 70 गेंदों पर 61 रन ही बनाए। बेथेल ने 50 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 23 गेंदों पर 24 रन बनाए वहीं, कप्तान विल सदरलैंड ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। रिले मेरेडिथ ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की हालत फिलहाल काफी खस्ता नजर आ रही है।

इस मैच से पहले मेलबर्न रेनेगेड्स ने कुल आठ मैच खेले हैं और उसमें से महज तीन में ही जीत दर्ज की है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अब उनके लिए हर एक मैच करो या मरो जैसा हो चुका है। वहीं होबार्ट हरिकेन्स की बात करें तो टीम टॉप-3 में शामिल है। जिसने अभी तक इस मैच से पहले कुल सात मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है। जैकब बेथेल की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड की ओर से तीन टेस्ट, आठ वनडे और सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बेथेल तीनों फॉर्मेट में क्रम से तीन, एक और दो बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। 

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एक्स्ट्रा के छह रन, बाकी टीम ने मिलकर बनाए 60 रन, अकेले बेथेल ने मचा डाली तबाही