विराट कोहली कप्तान नहीं हैं, मगर… इंग्लैंड के क्रिकेटर ने बता दी RCB की टीम मीटिंग की ये बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली कई साल पहले आरसीबी टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन फिर भी सबसे बड़े लीडर टीम के हैं। ये बात इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने कही है, जो इस सीजन आरसीबी के लिए खेले थे। 

Jacob Bethell RCB Virat Kohli
जैकब बेथेल और विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली कई साल पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन लगातार टीम के लिए खेल रहे हैं। भले ही वह आरसीबी के कप्तान नहीं हैं, लेकिन फिर भी सबसे बड़े लीडर टीम के हैं। ये बात इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने कही है, जो आरसीबी का 2026 में हिस्सा रहे हैं और विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत भी कर चुके हैं। बेथेल ने यह भी कहा है कि फैंस उनके लिए क्रेजी हैं। दोनों साथ में जब बल्लेबाजी के लिए जा रहे थे तो हर कोई कोहली-कोहली चिल्ला रहा था।

द सुपर ओवर पॉडकास्ट में जैकब बेथेल ने विराट कोहली को लेकर कहा, "मैदान के बाहर, वह बहुत शांत इंसान हैं - उनके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है, जब मैं वहां था तब वह कैप्टन नहीं थे, लेकिन टीम में वह एक बहुत बड़े लीडर हैं - वह टीम मीटिंग के दौरान अविश्वसनीय जानकारी शेयर करते हैं।"

हर कोई कोहली-कोहली चिल्ला रहा था- बेथेल

बेथेल ने आगे यह भी बताया कि विराट कोहली के साथ खेलना और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी का क्राउड कैसा था? बेथेल ने बताया, "यह क्रेजी था - जब हम बैटिंग करने जा रहे थे, तो फैंस 'कोहली, कोहली, कोहली' चिल्ला रहे थे - मैंने दूसरी बॉल पर बाउंड्री मारी और मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी आवाज कभी नहीं सुनी।"

आरसीबी के असली लीडर विराट कोहली ही हैं

विराट कोहली आईपीएल के पहले साल से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। करीब एक दशक तक बीच में उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। हालांकि, टीम कभी चैंपियन नहीं बनी। पिछले दो साल में टीम दो खिताब जीती है। कप्तान भले ही रजत पाटीदार हैं, लेकिन टीम के भीतर सबसे बड़े लीडर आज भी विराट कोहली ही हैं। ये बात हर कोई जानता है, जो आरसीबी के खेमे का हिस्सा रहा है। तभी तो जेकब बेथेल ने यह बात कही है, क्योंकि विराट आरसीबी को लेकर कितने पैशनेट हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है।

कोहली कई बार इस बात को भी बोल चुके हैं कि वह जब तक क्रिकेट में एक्टिव हैं, तब तक आरसीबी के लिए ही खेलना पसंद करेंगे। प्रोफेशनल टी20 लीग में सिर्फ विराट कोहली ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो एक ही टीम के लिए 19 सीजन अब तक खेल चुके हैं। आईपीएल में तो कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जो एक टीम के लिए इतने सीजन खेला हो।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।