Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Italy Unveils 15 Man Squad for Historic T20 World Cup 2026 Campaign
T20 World Cup 2026 के लिए इटली ने किया टीम का ऐलान, चोट के कारण एमिलियो हुए बाहर

T20 World Cup 2026 के लिए इटली ने किया टीम का ऐलान, चोट के कारण एमिलियो हुए बाहर

संक्षेप:

इटली ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह पहली बार है जब इटली की टीम किसी क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा बनेगी।

Jan 17, 2026 08:29 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

इटली ने अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुआई अनुभवी बल्लेबाज वेन मैडसेन करेंगे। इटली की टीम नौ फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में पदार्पण करेगी और उनका अगला मैच 12 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ होगा। बयालिस वर्षीय मैडसेन ने 2023 में इटली के लिए चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में क्लब क्रिकेट खेले चुके हैं। उन्होंने 253 प्रथम श्रेणी और 117 लिस्ट ए मैच खेले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि इटली की टीम में सबसे बड़ा नाम 37 वर्षीय ऑलराउंडर जेजे स्मट्स का है जो दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के लिए 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और छह वनडे खेल चुके हैं। एमिलियो गे चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इटली ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर इस टूर्नामेंट में जगह बनाई। टीम ने नीदरलैंड के साथ क्वालीफाई किया।

टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली टीम को दो बार के विजेता इंग्लैंड और वेस्टइंडीज तथा बांग्लादेश और नेपाल के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। इटली अपना पहला विश्व कप मैच 9 फरवरी, 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इटली ने 2025 के यूरोप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर पहली बार विश्व कप का टिकट हासिल किया था। टीम के मुख्य कोच कनाडा के पूर्व कप्तान जॉन डेविसन हैं, जबकि आयरलैंड के दिग्गज केविन ओ'ब्रायन सहायक कोच की भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें:192 रनों की ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका के विरन ने बनाया विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर

इटली की टीम इस प्रकार है:

वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |