एक टीम से दो जोड़ी सगे भाई भी खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप 2026, इस टीम में मिली है एंट्री

Jan 18, 2026 04:24 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के लिए इटली की टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो सगे भाईयों की जोड़ी भी शामिल है। पहली बार किसी टीम में एक साथ दो जोड़ी सगे भाईयों को शामिल किया गया है। 

एक टीम से दो जोड़ी सगे भाई भी खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप 2026, इस टीम में मिली है एंट्री

T20 World Cup 2026 के लिए शनिवार 17 जनवरी को इटली की टीम का ऐलान हो गया। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है, जो साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुका है, जबकि इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने कप्तानी करते हुए टी20 विश्व कप का टिकट दिलाया था। इस टीम में एक और हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें एक नहीं, बल्कि दो जोड़ी सगे भाई भी शामिल हैं। पहली बार किसी टीम में एक साथ दो जोड़ी सगे भाई टी20 विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे।

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेजे स्मट्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इटली की टीम का हिस्सा हैं, जो पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने वाली है। कप्तानी वेन मैडसेन करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप टीम में दो भाई, हैरी और बेंजामिन मैनेंटी और एंथनी और जस्टिन मोस्का भी शामिल हैं। पहली बार किसी एक टीम में दो-दो जोड़ियां सगे भाइयों की शामिल हैं। एमिलियो गे चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। क्वालिफिकेशन कैंपेन के दौरान इटली को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई इंटरनेशनल प्लेयर जो बर्न्स लीड कर रहे थे, लेकिन पिछले साल के आखिर में उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। यहां तक कि उनको टी20 विश्व कप के लिए टीम में भी नहीं रखा है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में यूरोप रीजनल क्वालिफायर में नीदरलैंड्स के बाद दूसरे स्थान पर रहकर यह जगह बनाई।

इटली को ग्रुप C में बांग्लादेश, इंग्लैंड, नेपाल और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। वे 9 फरवरी को कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टी20 विश्व कप कैंपेन की शुरुआत करेंगे, 12 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ इटली को खेलना है और 16 फरवरी को इंग्लैंड और 19 फरवरी को वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए कोलकाता लौटेंगे। इटली की टीम पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में खेलने वाली है।

T20 विश्व कप 2026 के लिए इटली की टीम इस प्रकार है

वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्रेका।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।