T20 WC में इटली की जीत अखबारों के फ्रंट पेज पर होगी...हेड कोच जॉन डेविसन ने क्यों कहा ऐसा?

Feb 12, 2026 09:54 pm ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share

इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। इटली ने गुरुवार को नेपाल को 10 विकेट से रौंदा। यह इटली की  आईसीसी टूर्नामेंट में पहली जीत है। हेड कोच जॉन डेविसन ने एक उम्मीद जताई है।

T20 WC में इटली की जीत अखबारों के फ्रंट पेज पर होगी...हेड कोच जॉन डेविसन ने क्यों कहा ऐसा?

इटली क्रिकेट टीम के हेड कोच जॉन डेविसन को उम्मीद है कि उनकी टीम की पहले टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत स्वदेश में अखबारों के फ्रंट पेज की सुर्खियों में जगह बनाएगी जिससे वहां चल रहे शीतकालीन खेलों की कवरेज खेल पन्ने के पीछे चली जाएगी। पर्दापण कर ही इटली ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। उसने टूर्नामेंट में अपने दूसरे ही मैच में यह बड़ी कामयाबी हासिल की।

मैच के बाद डेविसन ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे लगता है कि यह कई देशों और इटली के कई अखबारों में मुख्य पेज की खबर होगी। मुझे उम्मीद है।'' उन्होंने कहा, ''हमारे लिए इस तरह का प्रदर्शन और शायद शीतकालीन खेलों को खेल के पिछले पन्ने पर पहुंचाना देश में क्रिकेट के लिए अविश्वसनीय होगा और इससे कुछ ध्यान क्रिकेट पर जाएगा।'' वहीं, कार्यवाहक कप्तान हैरी मानेंटी ने कहा कि इटली के खिलाड़ी क्रिकेट के खेल में एक अलग जुनून लाएंगे।

हैरी ने कहा, ''दुनिया में बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें वह खास मौका नहीं मिला जो हमें मिला है कि हम दिखा सकें कि हमारे पास कितनी प्रतिभा है। मेरा भाई (बेन मानेंटी) मेरे साथ टीम में है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि आप ग्रुप चरण में जीत के बाद मैदान पर बहुत सारे खिलाड़ियों को रोते हुए देखेंगे। आपको यह समझना होगा कि इटली क्रिकेट खेल में क्या ला रहा है।'' इटली ने नेपाल को 44 गेंद रहते रौंदकर आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नेपाल की पूरी टीम को 19.3 ओवर में महज 123 रन पर समेट दिया। इसके बाद उसने एंथोनी मोस्का (नाबाद 62 रन) और जस्टिन मोस्का (नाबाद 60 रन) के बीच अटूट साझेदारी से 12.4 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मोस्का बंधुओं में से बड़े भाई एंथोनी ने 32 गेंद की नाबाद पारी में छह छक्के और तीन चौके जड़े जबकि छोटे भाई जस्टिन ने 44 गेंद की नाबाद पारी के दौरान तीन छक्के और पांच चौके जमाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।