
इटली को पहले ही मैच में लगा बड़ा झटका, कप्तान वेन मैडसेन के कंधे में लगी भयंकर चोट
इटली के कप्तान वेन मैडसेन टी20 विश्व कप के ओपनर मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ कंधे में चोटिल हो गए। यह इटली का टी20 विश्व कप में पहला मैच था, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा था।
इटली के पहले टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण अंदाज में हुई है। स्कॉटलैंड के ख़िलाफ ईडन गार्डन्स में उनके पहले मैच के चौथे ही ओवर में टीम के कप्तान वेन मैडसन के कंधे पर गंभीर चोट आई। मैडसन मिडविकेट पर फ़ील्डिंग कर रहे थे। जॉर्ज मंसी के पुल शॉट को रोकने की कोशिश में उन्हें यह चोट लग गई। वह बाईं ओर डाइव करते हुए गेंद को रोकना चाह रहे थे, लेकिन वह प्रैक्टिस पिच पर गिर गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने मेडिकल मदद मांगी। थोड़ी देर बाद वह अपने बाएं हाथ को तौलिए से सहारा देते हुए मैदान से बाहर चले गए।
42 साल के मैडसेन इटली के सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं। वह अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं और उन्हें तुरंत एक्स रे के लिए ले जाया गया। आमतौर पर अगर कंधा डिस्लोकेट होता है तो उससे उबरने में सात से 21 दिन लग सकते हैं, जबकि गंभीर मामलों में इसमें तीन से चार महीने तक का वक्त भी लग सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट में गंभीर चोट के मामलों में रिप्लेसमेंट की व्यवस्था को आजमाया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेइंग इलेवन में चोट के आधार पर रिप्लेसमेंट की अनुमति नहीं है। फिलहाल रिप्लेसमेंट केवल कन्कशन के मामलों में ही मान्य हैं।
जो बर्न्स के टूर्नामेंट के लिए चयनित नहीं होने के बाद मैडसेन को टी20 विश्व कप के लिए इटली का कप्तान बनाया गया था। यह उनका दूसरा विश्व कप है। इससे पहले वह 2006 हॉकी विश्व कप में पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां इटली को 73 रन से रौंदकर पहली जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड के 208 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम ऑफ स्पिनर लीस्क (17 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने बेन मानेंती (52) के अर्धशतक और हैरी मानेंती (37) के साथ उनकी चौथे विकेट की 73 रन की साझेदारी के बावजूद 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





