टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं इटली के कप्तान कप्तान वेन मेडसन, कोच ने दिया फिटनेस अपडेट

Feb 09, 2026 05:07 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share Share
Follow Us on

इटली के कप्तान वेन मैडसेन टी20 विश्व कप 2026 के लीग स्टेज से बाहर हो सकते हैं। वेन का स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान कंधा डिस्लोकेट हुआ। हेड कोच जॉन डेविसन ने इसकी पुष्टि की।

टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं इटली के कप्तान कप्तान वेन मेडसन, कोच ने दिया फिटनेस अपडेट

इटली के मुख्य कोच जॉन डेविसन ने कहा है कि कप्तान वेन मेडसन का सोमवार को टीम के टी20 विश्व कप पदार्पण मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन की हार के दौरान कंधा खिसकने के कारण लीग चरण के बाकी मुकाबलों में खेलना संदिग्ध है। डेविसन ने कहा कि अनुभवी कप्तान अब भी टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं और 'कोचिंग स्टाफ' के रूप में डगआउट में शामिल हो सकते हैं। मेडसन स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर में मिडविकेट पर बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। वह सख्त अभ्यास पिच पर गिरे और तुरंत अपना कंधा पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

मेडसन बाद में मुकाबले से बाहर हो गए और इटली की टीम 208 रन का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। डेविसन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''उनका कंधा खिसक गया है। फिजियो ने इसे वापस जगह पर कर दिया है लेकिन उन्हें यह देखने के लिए और स्कैन करवाने होंगे कि यह कितना गंभीर है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि उनका खेलना संदिग्ध होगा.... मैं यह नहीं कहूंगा कि वह बाहर हो गए हैं लेकिन मुझे लगता है कि अगर क्रिकेट में आपका कंधा खिसक जाता है तो खेलना संदिग्ध होगा। इससे बाद वापसी काफी मुश्किल होती है लेकिन हम देखेंगे कि स्कैन क्या कहते हैं।''

डेविसन को उम्मीद है कि मेडसन टीम के साथ बने रहेंगे। इटली बृहस्पतिवार को वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ खेलने मुंबई जाएगा और फिर अपने आखिरी दो लीग मैच में इंग्लैंड (16 फरवरी) और वेस्टइंडीज (19 फरवरी) का सामना करने के लिए कोलकाता लौटेगा। डेविसन ने कहा, ''वह टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। वह बहुत अनुभवी हैं। वह कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकता है।'' स्कॉटलैंड ने सोमवार को टी-20 विश्वकप में इटली को 73 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।