इटली के बेन ने फुल मेंबर टीम के खिलाफ जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

Feb 16, 2026 07:20 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टी-20 विश्व कप 2026 में इटली के ऑलराउंडर बेन मेनेंटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप सी मैच में उन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो किसी एसोसिएट नेशन के बल्लेबाज द्वारा फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है।

इटली के बेन ने फुल मेंबर टीम के खिलाफ जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

बेन मेनेंटी ने सोमवार को तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। बेन मेनेंटी बतौर एसोसिएट नेशन बैटर एक फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस तूफानी पारी की मदद से नीदरलैंड्स के स्टीफन मायबर्ग द्वारा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 गेंद में लगाए गए अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बेन मनेंती ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के 29वें मुकाबले में इटली को 24 रनों से हराया।

इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में इटली ने जस्टिन, मेनेंटी और ग्रांट की दमदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। हालांकि इंटली की टीम 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। सैम करन ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करके इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इटली की पारी के दौरान बेन मेनेंटी बतौर एसोसिएट बल्लेबाज फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर बने। स्टीफन मायबर्ग ने 2014 में चटगांव के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल जैसे गेंदबाजों के सामने 25 गेंदों में जो पारी खेली थी, उसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जाता था। लेकिन मेनेंटी की इस आक्रामक पारी ने अब एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

इटली की टीम एक समय इंग्लैंड के खिलाफ 22 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन इसके बाद क्रीज पर उतरे बेन ने आक्रमक बल्लेबाजी की। उन्होंने विल जैक्स के ओवर में लगातार बाउंड्री लगाकर 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके 25 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 6 छक्के लगाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।