Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़It was tough to let go of Faf Du Plessis but we needed a young option says Delhi Capitals head coach Hemang Badani
दिल्ली कैपिटल्स क्यों नहीं कर पाई फाफ डुप्लेसी को IPL 2026 के लिए रिटेन? हेड कोच ने बताया कारण

दिल्ली कैपिटल्स क्यों नहीं कर पाई फाफ डुप्लेसी को IPL 2026 के लिए रिटेन? हेड कोच ने बताया कारण

संक्षेप:

DC के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी को छोड़ना आसान फैसला नहीं था लेकिन टीम के खेलने की शैली के अनुरूप युवा और अधिक आक्रामक विकल्प के लिये ऐसा करना पड़ा।

Dec 02, 2025 02:12 pm ISTBhasha नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली कैपिटल्स ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले रिलीज क्यों किया? इसका कारण टीम के हेड कोच हेमांग बदानी ने बताया है। हेमांग बदानी ने बताया है कि फाफ डुप्लेसी को इसलिए रिटेन नहीं किया, क्योंकि टीम को युवाओं पर अधिक ध्यान देना था। बदानी ने बताया कि आक्रामक बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को छोड़ने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन टीम के खेलने की शैली के अनुरूप युवा और अधिक आक्रामक विकल्प के लिए ऐसा करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फाफ डुप्लेसी आईपीएल कैरियर में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और अब खत्म हो चुकी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के लिए खेल चुके हैं। वह पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और अब पाकिस्तान सुपर लीग खेलेंगे। बदानी ने जियोस्टार पर ‘टाटा आईपीएल रिटेंशन’ शो में कहा, ‘‘फाफ डुप्लेसी जैसे खिलाड़ी को छोड़ना आसान नहीं होता। उसे छोड़ने का फैसला कठिन है, क्योंकि इतने साल में उसने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने आगे बताया, "हमे लगा कि युवा विकल्प को आजमाने का समय आ गया है, जो अधिक आक्रामक हो और हमारी टीम के खेलने की शैली में ढल सके।’’ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेसर मैकगुर्क को छोड़ने के फैसले पर बदानी ने कहा, ‘‘हमने पिछले सत्र के प्रदर्शन पर उसका समर्थन किया, लेकिन हमे लगा कि उस पर नौ करोड़ रूपये खर्च नहीं किये जा सकते। इसलिये उसे छोड़ने का फैसला किया।’’

वहीं, भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के पास अच्छे भारतीय खिलाड़ी हैं लेकिन सलामी जोड़ी पर काम करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास अच्छे भारतीय खिलाड़ी हैं। नीतिश राणा बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। केएल राहुल, अभिषेक पोरेल और करुण नायर उसे मजबूती देते हैं। अब उन्हें तय करना है कि शीर्ष क्रम पर कौन कहां खेलेगा।’’ आईपीएल के ऑक्शन में भी डुप्लेसी ने नाम नहीं दिया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |