Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़It is his routine Ravi Shastri s effusive praise for Virat Kohli says he alrady outlined a career blueprint for Gill
उनके लिए ये रूटीन...विराट कोहली की तारीफ में शास्त्री के कसीदे, गिल के लिए बताया करियर का ब्लूप्रिंट

उनके लिए ये रूटीन...विराट कोहली की तारीफ में शास्त्री के कसीदे, गिल के लिए बताया करियर का ब्लूप्रिंट

संक्षेप:

विराट कोहली जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी कर रहे थे तब रवि शास्त्री ने कॉमेंट्री के दौरान उनकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली का तो ये रूटीन है। शास्त्री ने कहा कि कोहली ने भारत के कप्तान शुभमन गिल के लिए करियर का ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है।

Jan 12, 2026 11:26 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विराट कोहली करियर के आखिरी पड़ाव पर इस अंदाज में खेल रहे हैं जैसे वो शुरुआती दौर में खेल रहे थे। रनों की वही भूख, मैदान में सब कुछ झोंक देने का वही जज्बा। फिटनेस भी वही, चपलता भी वही। निरंतरता तो लाजवाब। रविवार को जब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे तब पूर्व कप्तान और पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कॉमेंट्री के दौरान उनकी खूब तारीफ की। शास्त्री ने कहा कि कोहली का तो ये रूटीन है और उन्होंने उस वक्त दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे भारत के कप्तान शुभमन गिल के लिए कहा कि उनके लिए कोहली के रूप में ब्लूप्रिंट तैयार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 39 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। हिटमैन अच्छे लय में दिख रहे थे। 2 छक्के भी लगा चुके थे लेकिन 26 के निजी स्कोर पर वह जेमिसन की गेंद पर ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे। उसके बाद दर्शकों की शोर के बीच विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल थे।

गिल और कोहली के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हुई। जब दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तभी कॉमेंट्री कर रहे हर्ष भोगले ने पूछा- भारत के इस आधुनिक महान क्रिकेटर से नई पीढ़ी क्या सीख सकती है? इसी के जवाब में शास्त्री ने किंग कोहली की जमकर तारीफ है।

ये भी पढ़ें:कोहली ने 71वीं बार जीता POTM का अवॉर्ड, सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड ज्यादा दूर नहीं

रवि शास्त्री ने कहा, ‘एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान। भूख। शरीर को उसकी चरम सीमा पर ले जाने की ललक। और मैंने तो अपने समय में देखा है जब मैं टीम के साथ था (बतौर कोच), वर्क एथिक्स में संभवतः कोई उनसे ऊपर नहीं है। मैंने देखा है कि वह कैसे काम करते हैं। सुबह में कितने कैच पकड़ते हैं। आउटफील्ड में कैच फिर कीपर के ग्लव में थ्रो। उनकी बैटिंग और बाकी सारी चीजें, ये तो रूटीन है बस।’

ये भी पढ़ें:कोहली के प्रदर्शन पर गिल बोले- उम्मीद है हमारे लिए ऐसे ही आगे भी रन बनाते रहेंगे

शास्त्री ने आगे कहा, ‘विराट कोहली की तरह का प्रोफेशनलिज्म प्लान से नहीं आता। ये एक सिस्टम है। ये भीतर से क्रिकेट को जीने का तरीका है...तब बैटिंग इनविजिबल प्रॉसेस का विजिबल आउटपुट बन जाता है।’

AI से तैयार इन्फोग्राफ

रवि शास्त्री ने गिल के लिए सलाह दी, 'और अगर गिल अपना करियर इस तरह का विराट बनाना चाहते हैं तो ब्लूप्रिंट पहले से तैयार है- भूख बनाए रखो, शरीर को बचाए रखो और ये सब रूटीन बना लो।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।