शब्दों में बयां करना मुश्किल है.., एशियन गेम्स के लिए चुने जाने पर इमोशनल हुए विप्रज निगम

बाराबंकी 23 सितंबर (वार्ता)
Follow us on Google News
share

एशियन गेम्स 2026 में चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह भारतीय टीम में विप्रज निगम का चयन हुआ है। इस खास सफलता के बाद उन्होंने अपने विचार साझा किए हैं और कहा है कि यह किसी सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने रोहित शर्मा को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है।

vipraj nigam
विप्रज निगम (फाइल फोटो)

जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेलों के लिये भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में चुने जाने पर खुशी का इजहार करते हुये युवा आलराउंडर विप्रज निगम ने कहा कि बचपन का सपना साकार होते देख उन्हे सुखद अनुभूति हो रही है जिसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के विप्रज निगम का भारतीय टी-20 टीम में चयन हुआ है। बीसीसीआई ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह उन्हें एशियाई खेलों की मुख्य टीम में शामिल किया है। 28 सितंबर से जापान के नागोया में होने वाले मुकाबलों में विप्रज खेलेंगे। एशियाई खेलों में विप्रज श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम का हिस्सा होंगे। टीम में जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। पुडुचेरी में 11 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ होने वाली शृंखला के लिए भी विप्रज का चयन हुआ है।

भारतीय टीम में चयनित होने पर कहे इमोशनल शब्द

लखनऊ शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी ऑलराउंडर विप्रज निगम का कहना है कि बचपन से ही नीली जर्सी पहनकर भारतीय क्रिकेट टीम मैं शामिल होने का सपना रहा है, जो अब एशियाई गेम्स में चयन के साथ साकार होने जा रहा है। जापान रवाना होने से पहले घर आए विप्रज निगम ने यह बात कहीं। विप्रज ने बताया कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं। वह उनसे कई बार मिल चुके हैं और खेल से जुड़े टिप्स भी लेते हैं। बीसीसीआई की ओर से चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर विश्वास और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी का सपना जरूर पूरा होता है। नीली जर्सी पहनकर भारतीय टीम की ओर से खेलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। विप्रज 28 सितंबर से जापान के नागोया में शुरू होने वाले मुकाबलों में नीली जर्सी पहनकर भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम।

इस टीम की प्लेइंग XI में विप्रज निगम को जगह मिलेगी या नहीं, यह दिलचस्प होगा, लेकिन फिलहाल, वे भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल होने को लेकर ही काफी खुश हैं। निगम ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से कहीं ज्यादा बल्लेबाजी से प्रभावित किया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शब्दों में बयां करना मुश्किल है, एशियन गेम्स के लिए चुने जाने पर इमोशनल हुए निगम