पूरी गारंटी है रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे, मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में कहा है कि मैं पूरी गांरटी लेता हूं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में सीनियर प्लेयर्स की जरूरत भी पड़ेगी। दोनों में भूख भी है। फिटनेस बेहतर रही तो दोनों खेलेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम का फोकस इस समय 2027 के वनडे वर्ल्ड की ओर होने लगा है। टीम इंडिया ने इसकी ओर कदम बढ़ा दिए हैं और जितनी भी वनडे सीरीजें खेली जा रही हैं, चाहे वह अफगानिस्तान के खिलाफ या फिर इंग्लैंड के खिलाफ सभी वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम सिलेक्शन के लिहाज से अहम हैं। सभी खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर है। दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी ऐसी बातें चल रही हैं कि इंग्लैंड सीरीज अगर इन दोनों बल्लेबाजों की खराब जाती है तो फिर बीसीसीआई इनके बारे में सोच सकता है। यानी सीधा मतलब यह है कि रोहित और विराट 2027 विश्व कप में होंगे या नहीं होंगे इसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
विराट कोहली रोहित शर्मा की गारंटी लेता हूं, वे खलेंगे
इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की गारंटी लेता हूं। रोहित अपनी फिटनेस पर लगातार मेहनत कर रहे हैं। वह खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे और किसी न किसी तरह खेलना जारी रखेंगे। चोट तो हर खिलाड़ी को लगती है, चाहे वह युवा हो या अनुभवी। कैफ ने हिटमैन के बारे में बात करते हुए आगे कहा "रोहित के अंदर क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है और उनका धैर्य उनकी बल्लेबाजी में साफ नजर आता है। कप्तान के तौर पर और एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी बल्लेबाजी में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। उनका नजरिया पहले से काफी बदल गया है। अब वह हर गेंद पर आक्रामक होने की कोशिश नहीं करते, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं।
2027 वर्ल्ड कप में निभा सकते हैं अहम भूमिका
कैफ का स्पष्ट तौर पर मानना है कि विराट और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी भारत के लिए 2027 वर्ल्ड कप तक अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, वे फिट रहें और अपने प्रदर्शन को मेंटेन रखें। भारतीय क्रिकेट टीम 2 टी20 मैच के लिए आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 26 और 28 जून को दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। फिर वनडे मैच होंगे जिसके लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में चयनित किए गए हैं। हालांकि, विराट कोहली की जगह सब्जेक्ट टू फिटनेस के अंदर है। बहुत संभावना है कि कोहली इंग्लैंड की वनडे सीरीज खेलेंगे। रोहित भी दिखाई देंगे।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



