ईशान किशन ने युवराज सिंह और रोहित शर्मा को पछाड़ा, T20I में एक साल में जीते इतने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ishan Kishan Player of the Match Record: ईशान किशन ने भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी की। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। ईशान ने एक  लिस्ट में रोहित शर्मा समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा।

Ishan Kishan Most T20I Player of the Match Awards For India
ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रिकॉर्ड

भारत के विकेटकीपर ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने हरारे के मैदान र 44 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और दो सिक्स हैं। ईशान ने कप्तान श्रेयस अय्यर (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 और तिलक वर्मा (नाबाद 60) के संग चौथे विकेट के लिए 94 रनों की पार्टनरशिप की। भारत ने 219/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और 90 रनों से विजयी परचम फहराया। मेजबान टीम 17.5 ओवर में 129 रनों पर ऑलआउट हुई। ईशान को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। यह 28 वर्षीय विकेटकीपर मौजूदा साल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार है।

ईशान ने युवराज-रोहित को पछाड़ा

ईशान T20I में एक साल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साल 2026 में भारत के लिए अभी तक 22 टी20 मैच खेले हैं और चार बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। ईशान ने लिस्ट में पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह, 'हिटमैन' रोहित शर्मा, स्पिनर कुलदीप यादव और ओपनर अभिषेक शर्मा को पछाड़ा है। युवराज ने 2012 में 10 मैचों में तीन प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड हासिल किए थे। रोहित ने 2018 में 19 मैच और कुलदीप ने 9 मैच में इतने पुरस्कार जीते। अभिषेक पिछले साल 21 मैचों में तीन बार प्लेयर ऑफ मैच रहे।

सूर्यकुमार यादव फेहरिस्त में नंबर-1

सूची में टॉप पर पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जो टीम से बाहर चल रहे। सूर्या ने 2022 में 31 मैचों में 7 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। उनके बाद विराट कोहली हैं। कोहली ने 2016 में 15 मैचों में 6 मर्तबा ऐसा किया। रोहित और रोहित जैसे दिग्गज बल्लेबाज टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। वहीं, ईशान T20I में बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीतने वालों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है। ईशान से आगे विकेटकीपर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने पांच मर्तबा ऐसा किया। सैमसन जिम्बाब्वे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं।

T20I में एक साल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

7 - सूर्यकुमार यादव (2022 में 31 मैच)

6 - विराट कोहली (2016 में 15 मैच)

5 - सूर्यकुमार यादव (2023 में 18 मैच)

4 - ईशान किशन (2026 में 22 मैच)

3 - युवराज सिंह (2012 में 10 मैच)

3 - रोहित शर्मा (2018 में 19 मैच)

3 - कुलदीप यादव (2018 में 9 मैच)

3 - विराट कोहली (2022 में 20 मैच)

3 - अभिषेक शर्मा (2025 में 21 मैच)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन ने युवराज से लेकर रोहित को पछाड़ा, एक साल में जीते इतने POTM