भारत को लग सकता है बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से पहले ईशान किशन की पीठ खिंची, प्रैक्टिस सेशन बीच में छोड़ा

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारत के लिए बड़ा झटका लग सकता है। ईशान किशन को पीठ में खिंचाव आया है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान नवदीप सैनी की गेंद पर उन्हें यह दिक्कत पेश आई। इसके बाद वे प्रैक्टिस में नहीं नजर आए। ईशान की चोट कितनी गंभीर है अगले 24 घंटे में पता चलेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ बाहर होने का खतरा मंडरा सकता है।

ishan kishan
ईशान किशन (फाइल फोटो)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के नेट सत्र के दौरान पीठ में खिंचाव के कारण असहज नजर आए। इससे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 शृंखला से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है।

नवदीप सैनी की गेंद पर खिंची पीठ

किशन तेज गेंदबाजों के नेट में बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान नवदीप सैनी ने शरीर को निशाना बनाकर शॉर्ट गेंद डाली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने उछाल लेती गेंद से बचने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आ गया। किशन को दर्द से परेशान देखते ही टीम के निवर्तमान फिजियो उनकी मदद के लिए पहुंचे। किशन कुछ मिनट तक घुटनों के बल बैठे रहे और फिर धीरे-धीरे नेट से बाहर चले गए। बाद में वह कमर के पिछले हिस्से को पकड़े नजर आए और दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे। किशन की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता अगले 24 घंटे में पर्याप्त आराम के बाद ही चल सकेगा।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ फाइनल में 270 और 80 रन की पारियां खेली थीं। शुक्रवार के अभ्यास सत्र में भी वह शानदार लय में दिखे और स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई बार गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाया। पीठ में खिंचाव के कारण उनका अभ्यास सत्र समय से पहले ही समाप्त हो गया।

बता दें कि चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे बुमराह ने पूरी लय में गेंदबाजी की। उनके चेहरे पर मुस्कान, कदमों में आत्मविश्वास की पूरी झलक दिखी। उन्होंने 15 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को नेट सत्र में अपने हुनर की बानगी दिखाई। सूर्यवंशी को जब पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी, तब बुमराह इंग्लैंड में टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे और बाद में वनडे शृंखला के लिए टीम से जुड़े थे। कोटला की रोशनी में इस बार भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज ने उभरते हुए 'जेन अल्फा' सितारे की कड़ी परीक्षा ली।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत को लग सकता है बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से पहले ईशान किशन की पीठ खिंची