Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ishan Kishan Secures Spot in India T20 World Cup 2026 Squad Dominant Domestic Form Earns come back
ईशान किशन का इंतजार हुआ खत्म, 2 साल बाद T20 WC 2026 के लिए टीम इंडिया में धासूं एंट्री

ईशान किशन का इंतजार हुआ खत्म, 2 साल बाद T20 WC 2026 के लिए टीम इंडिया में धासूं एंट्री

संक्षेप:

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की करीब दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम में मौका मिला। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2023 के अंत में खेला था

Dec 20, 2025 02:58 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित की। फरवरी-मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम से करीब दो साल तक बाहर रहे ईशान किशन की वापसी हुई है, उन्हें जितेश शर्मा की जगह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे। ईशान किशन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की बदौलत वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टी20 विश्व कप के लिए अक्षर पटेल को उप कप्तान नियुक्त किया गया। सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे। टी20 टीम के नियमित सदस्य रहे शुभमन गिल स्क्वॉड का हिस्सा नहीं रहे हैं। टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम ईशान किशन का है। ईशान किशन को शानदार घरेलू फॉर्म का इनाम मिला है। उन्होंने लगभग दो साल के अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी की है।

ईशान किशन (एआई से तैयार इन्फोग्राफ)

ईशान किशन ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच नवंबर 2023 में खेला था। घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। ईशान की वापसी का सबसे बड़ा कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उनका प्रदर्शन रहा। उन्होंने झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब जिताया और टूर्नामेंट में 517 रन (10 मैचों में) बनाए, जिसमें फाइनल में लगाया गया धुआंधार शतक भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:T20 WC के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बाहर; उपकप्तान भी बदला

भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा, और 7 फरवरी को USA के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला टूर्नामेंट में भारत का तीसरा मैच होगा और यह 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |