VIDEO: धोनी बनने के चक्कर में ईशान किशन कर बैठे हैरतअंगेज गलती, फिर पकड़ा अपना सिर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ishan Kishan Viral Video: विकेटकीपर ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बहुत ही आसान रनआउट मिस कर दिया। भारतीय विकेटकीपर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है।

Ishan Kishan Viral Video
Ishan Kishan Viral Video

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का विकेटकीपिंग का अपने अलग स्टाइल रहा। उन्होंने अनेक मर्तबा गेंद को एक हाथ से पकड़कर गिल्लियां बिखेरीं। वह विकेट के पीछे गजब की फुर्ती दिखाते। हालांकि, धोनी जैसा कमाल करना आसान काम नहीं। विकेटकीपर ईशान किशन ने भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा टी20 में धोनी का स्टाइल कॉपी करने के चक्कर में हैरतअंगेज गलती कर दी। उन्होंने रनआउट का मौका गंवा दिया और फिर अपना सिर पकड़ लिया। 28 वर्षीय ईशान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। भारत ने हरारे में आयोजित दूसरे टी20 में 219/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद 90 रनों से जीत दर्ज की। मेजबान टीम 17.5 ओवर में 129 रनों पर सिमटी।

ईशान ने रवि के ओवर में मौका गंवाया

ईशान ने रनआउट का मौका चूकने की गलती 15वें ओवर में की। तदिवानाशे मारुमानी ने स्पिनर रवि बिश्नोई द्वारा डाले गए ओवर की पांचवीं गेंद को डीप बैकवर्ड पॉइंट पर सिंगल के लिए भेजा। इसके बाद जो हुआ वह बिल्कुल हैरान करने वाला था। मारुमानी को दूसरे रन लेने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने साथी न्यूमैन न्यामहुरी को इशारा किया, जो दौड़ना शुरू कर चुके थे। कुछ ही सेकंड में जिम्बाब्वे के दोनों खिलाड़ी बॉलर एंड पर आ गए, जिससे स्ट्राइकर की क्रीज पूरी तरह खाली हो गई। थ्रो ईशान के पास आई और उनके पास आसान रनआउट का चांस था।

ईशान किशन ने खुद कबूल की गलती

भारतीय विकेटकीपर ने स्टंप्स के पास जाकर गिल्लियां बिखेरने या बिश्नोई को बॉल देने के बजाय आराम से अंडरआर्म थ्रो मारा। उन्होंने जिस अंदाज में एक हाथ से गेंद फेंकी लगा कि बेल्स गिर जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह नजारा देख ईशान खुद दंग रह गए। उन्होंने अपना एक हाथ सिर पर रखकर अफसोस जाहिर किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ईशान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मुझे लगा कि बल्लेबाज पहले से ही क्रीज के अंदर है, लेकिन मुझसे गलती हुई। अगली बार मैं बेल्स देखूंगा।'' मारुमानी ने 19 गेंदों में 24 जबकि न्यामहुरी ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक रन ओपनर ब्रायन बेनेट (19 गेंदों में 32) के बल्ले निकले।

ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए

ईशान ने भले ही विकेटकीपिंग में गलती की लेकिन बल्ले से धमाल मचाकर महफिल लूटी। उन्होंने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और दो सिक्स शामिल हैं। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड (0-2) और इंग्लैंड (0-4) में लगातार दो सीरीज में मिली हार के बाद पहली बार बतौर कप्तान सीरीज जीत दर्ज की।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़VIDEO: धोनी बनने के चक्कर में ईशान किशन कर बैठे गलती, फिर पकड़ा अपना सिर