ईशान किशन की टीम ने उड़ाईं स्पिरिट ऑफ क्रिकेट की धज्जियां, 1000 रन बनाकर भी नहीं भरा मन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईशान किशन ने टीम के साथ मिलकर उड़ाईं स्पिरिट ऑफ क्रिकेट की धज्जियां। 1000 रन बनाकर भी उनका और उनकी टीम का मन नहीं भरा। मामला दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का है। 

Ishan Kishan
ईशान किशन बैटिंग करते हुए

क्रिकेट के खेल में अक्सर एक चीज की चर्चा होती है और वह है स्पिरिट ऑफ क्रिकेट, जिसे हम खेल भावना के नाम से भी जानते हैं। खेल भावना को नहीं मानने पर वैसे तो कोई सजा या जुर्माना आईसीसी या किसी बोर्ड की ओर से तय नहीं है, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों और कप्तानों को इसका ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ खेल भावना का जमकर मजाक उड़ाया। आखिरी मामला क्या है? वह समझ लीजिए।

दरअसल, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ईस्ट जोन के सामने साउथ जोन टीम है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन हैं और साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करके 708 रन बनाने वाली ईस्ट जोन की टीम ने पहले तो पारी घोषित नहीं की। दो दिन तक बल्लेबाजी उन्होंने जारी रखी। इसके बाद जब साउथ जोन की टीम 336 रनों तक पहुंच पाई तो ड्रॉ होने की स्थिति में भी ईस्ट जोन की जीत सुनिश्चित हो गई थी।

जीत के लिए नहीं गई ईस्ट जोन की टीम

हालांकि, ईशान किशन की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी वाली टीम ने 350 से ज्यादा रनों की बढ़त पाकर भी फॉलोऑन साउथ जोन को नहीं दिया। इस मैच की नतीजा जीत के रूप में निकलने के पूरे चांस थे, लेकिन फिर से ईशान किशन की टीम मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरी। पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बढ़त पाने के बाद चौथे दिन के ईस्ट जोन की दूसरी पारी शुरू हुई। माना जा रहा था कि दिन के आखिर में पारी घोषित की जा सकती है, क्योंकि करीब 500 रनों की बढ़त हो चुकी थी।

बल्लेबाजी करती रही ईस्ट जोन की टीम

बावजूद इसके ईस्ट जोन की टीम बल्लेबाजी करती रही। हैरानी की बात यह भी थी कि चार दिन के खेल के बाद ईस्ट जोन के पास 584 रनों की बढ़त थी और आखिरी दिन का खेल बाकी था, लेकिन फिर भी ईस्ट जोन की टीम बल्लेबाजी के लिए पांचवें दिन भी उतरी, जबकि 90 ओवर में 585 रनों को चेज करना संभव नहीं लगता है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह भी रही कि आखिरी दोनों पारियों का स्कोर 1000 के पार हो चुका था। बढ़त भी 693 रनों की हो गई थी, लेकिन पारी घोषित नहीं की गई।

अब सवाल उठ रहा है कि जब आपकी जीत सुनिश्चित पहली पारी के आधार पर हो गई थी और आपके पास मौका भी था कि आपको खिताब मिलेगा और पूरी तरह से मैच जीतकर मिले तो यह सोने पर सुहागा होगा, लेकिन ईशान किशन की टीम ने सरेआम खेल भावना की धज्जियां उड़ाईं। पहली पारी में साउथ जोन से 163 ओवर कराए और दूसरी पारी में 79 ओवर खबर लिखे जाने तक खेल लिए। ऐसे में सवाल यहां स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का है, जिसकी लाज ईशान किशन ने रत्ती भर नहीं रखी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़1000 रनों से भी नहीं भरा मन, ईशान की टीम ने उड़ाईं खेल भावना की धज्जियां