ईशान किशन ने सेमीफाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी, रोहित और राहुल की कर ली बराबरी; कोहली का अगला नंबर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ishan Kishan IND vs SL Semifinal: ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी की। वह नाबाद लौटे। ईशान ने रोहित शर्मा और केएल राहुल की बराबरी कर ली है।

Ishan Kishan IND vs SL Semifinal
एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल के दौरान ईशान किशन

ईशान किशन ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में धमाकेदार बैटिंग करते हुए 46 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के निकले। पांचवें नंबर पर उतरे ईशान ने 33 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे आकर खेली गई सबसे बड़ी पारी है। ईशान ने मनीश पांडे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी। यह ईशान का T20I में 13वां अर्धशतक है। ईशान की पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 169/7 का स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 गेंदों में 13 रन जुटाए। अभिषेक शर्मा (7), संजू सैमसन (7), अक्षप पटेल (8) और तिलक वर्मा (2) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। जवाब में श्रीलंका टीम 9.5 ओवर में 45 पर ढेर हो गई और भारत ने 124 रनों से जीत दर्ज की।

रोहित और राहुल की कर ली बराबरी

28 वर्षीय ईशान T20I नॉकआउट में भारत के लिए दो बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बराबरी की। वह टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। ईशान 2026 में 14 बार यह कारनामा कर चुके हैं। केएल राहुल ने 2019 में 14 मर्तबा पचास प्लस स्कोर बनाया था। यहां सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली (2016 में 18 बार) टॉप पर हैं। ईशान साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने मौजूदा साल में 8 मर्तबा यह कमाल किया है। कोहली का अगला नंबर है। कोहली ने 2022 में भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 9 बार पचास प्लस पारियां खेली थीं। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ( 2022 में 11 मर्तबा) शीर्ष पर काबिज हैं।

T20I नॉकआउट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

5 - विराट कोहली (7 पारियां)

2 - ईशान किशन (3 पारियां)

2 - संजू सैमसन (4 पारियां)

2 - तिलक वर्मा (6 पारियां)

2 - रोहित शर्मा (10 पारियां)

एक T20 कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

18 - विराट कोहली (2016)

14 - ईशान किशन (2026)

14 - केएल राहुल (2019)

14 - सूर्यकुमार यादव (2022)

13 - सूर्यकुमार यादव (2023)

12 - ऋषभ पंत (2018)

12 - केएल राहुल (2022)

12 - यशस्वी जायसवाल (2023)

12 - अभिषेक शर्मा (2025)

12 - अभिषेक शर्मा (2026)

T20I नॉकआउट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

5 - विराट कोहली (7 पारियां)

2 - ईशान किशन (3 पारियां)

2 - संजू सैमसन (4 पारियां)

2 - तिलक वर्मा (6 पारियां)

2 - रोहित शर्मा (10 पारियां)

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय

11 - सूर्यकुमार यादव (2022)

9 - विराट कोहली (2022)

8 - ईशान किशन (2026)

7 - विराट कोहली (2016)

7 - सूर्यकुमार यादव (2023)

7 - अभिषेक शर्मा (2026)

T20I में भारत के लिए नंबर 5 या उससे नीचे आकर सबसे बड़ी पारी

80* - इशान किशन बनाम श्रीलंका, निशिंह, 2026

79* - मनीष पांडे बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2018

77* - युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013

71* - हार्दिक पांड्या बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2022

69* - रिंकू सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2024

68* - रिंकू सिंह बनाम साउथ अफ्रीका, ग्वालियर, 2023

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन ने सेमीफाइनल में खेली ऐतिहासिक पारी, रोहित और राहुल की कर ली बराबरी