ईशान किशन ने 125 की पारी से सुनील गावस्कर को कर दिया खुश, कहा- वनडे विश्व कप में जगह पक्की
सुनील गावस्कर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 125 रनों की दमदार पारी खेलने वाली ईशान किशन की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि किशन की आगामी वनडे विश्व कप में जगह पक्की है।

भारतीय टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में दमदार शतक लगाया। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। जिसकी बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 403 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 232 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ईशान की पारी देखने के बाद सुनील गावस्कर को भरोसा हो गया कि वह आगामी 2027 वनडे विश्व कप में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं। किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह पिछली बार दोहरा शतक लगाने के बाद करीब चार साल में पहली बार वनडे शतक तक पहुंचने में सफल रहे।
दूसरों के लिए मुश्किलें बढ़ी
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि उन्होंने आगामी विश्व कप में अपनी जगह कन्फर्म करने के लिए काफी कुछ कर दिया है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि उन्हें वीजा मिल गया है। ईशान किशन को टीम से बाहर करने के लिए किसी को उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करना होगा। वह टी20 फॉर्मेट में बहुत बड़ा योगदान देते हैं और उनकी बल्लेबाजी भी शानदार चल रही है।" ईशान किशन वापसी के बाद से दमदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में एक हजार रन भी पूरे किए। अपनी पारी के दौरान किशन ने 14 चौके और सात छक्के लगाए।
उसको रोकना कठिन है
गावस्कर ने कहा, ''स्वॉन जिस शॉट की बात कर रहे थे, वो लॉफ्टेड एक्स्ट्रा कवर ड्राइव देखिए। उनका डिफेंस भी बहुत मजबूत है। कोई भी शॉर्ट गेंद मिलते ही, वह तुरंत बैक फुट पर जाकर उस पर छक्का जड़ देते हैं। अब वह एक पूरी तरह से परिपक्व खिलाड़ी बन चुके हैं। पिछले डेढ़ साल में उसमें जबरदस्त सुधार आया है। पहले ऑफ स्टंप के आसपास वह थोड़ा वल्नरेबल नजर आता था और उसके पास लॉफ्टेड एक्स्ट्रा कवर ड्राइव नहीं था, लेकिन अब वह यह शॉट भी खेल लेता है। और यही वजह है कि उन्हें शांत रखना बेहद मुश्किल है।"
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला 2027 वनडे विश्व कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। भारत को विश्व कप पहले से पहले लगभग दो दर्जन मैच खेलने हैं और टीम प्रबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह विभिन्न संयोजनों को आजमाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज इस दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। किशन के दमदा प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं की टेंशन बढ़ा दी है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



