Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ishan Kishan gets place in Indian T20 Team for New Zealand Series and T20 World Cup 2026 due to these 3 factors
ईशान किशन की यूं ही नहीं हुई टीम इंडिया में 'सीधी' एंट्री, जानिए क्या है टीम मैनेजमेंट का मास्टर प्लान?

ईशान किशन की यूं ही नहीं हुई टीम इंडिया में 'सीधी' एंट्री, जानिए क्या है टीम मैनेजमेंट का मास्टर प्लान?

संक्षेप:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी ईशान किशन भारतीय टीम के लिए खेलेंगे। तीन फैक्टर्स हैं, जिनकी वजह से ईशान किशन को भारतीय टीम में जगह मिली है। 

Dec 20, 2025 04:34 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया में बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की सीधी एंट्री हुई है। इस मेगा इवेंट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में भी वे भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। अब सवाल ये है कि आखिर एकाएक उनको टीम इंडिया में टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए जगह कैसे मिल गई? इसका जवाब अगर आपको चाहिए तो आपको तीन बड़े फैक्टर्स को समझना होगा, जो कि टीम मैनेजमेंट का एक तरह से मास्टर प्लान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. कॉम्बिनेशन नहीं बिगड़ेगा

ईशान किशन को सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में लाने के पीछे का पहला फैक्टर ये है कि उनके रहने से अब टीम इंडिया को एक दमदार कॉम्बिनेशन मिलेगा। हालांकि, शुरुआती प्लेइंग इलेवन का वे हिस्सा नहीं होंगे। शुभमन गिल की जगह उनको टीम में शामिल किया गया है। वे बैकअप ओपनर और बैकअप विकेटकीपर ही रहेंगे। संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा के चोटिल होने पर वे सीधे उस पोजिशन पर खेलेंगे। इससे कॉम्बिनेशन नहीं बिगड़ेगा, क्योंकि ओपनर की जगह ओपनर और विकेटकीपर की जगह विकेटकीपर आपको मिलेगा।

2. एक्स्ट्रा फिनिशर मिलेगा

चूंकि अभी तक जितेश शर्मा विकेटकीपर और फिनिशर के तौर पर खेल रहे थे, लेकिन अब संजू सैमसन ओपन करेंगे और विकेटकीपिंग भी करेंगे तो ऐसे में जितेश शर्मा को टीम में रखने का कोई फायदा नहीं था। इस तरह एक फिनिशर की जगह खाली हो गई, जिसे रिंकू सिंह भर सकते हैं। किसी भी सूरत में देखा जाए तो रिंकू सिंह और जितेश शर्मा में बेहतर फिनिशर रिंकू सिंह ही होंगे। आप हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को टीम में एक साथ रख सकते हैं।

3. डोमेस्टिक में दमदार फॉर्म

जाहिर है कि तीसरा कारण ये रहा कि उनकी फॉर्म डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार थी। वे पहले भी टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। हाल ही में कप्तान के तौर पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उन्होंने अपनी टीम झारखंड को दिलाई। 500 से ज्यादा रन एक सीजन में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बनाए। इस तरह उनकी दावेदारी शुभमन गिल के बाहर होने के बाद और भी ज्यादा मजबूत हो गई।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |