ईशान किशन फाइनल में पहुंचने से गदगद, पाकिस्तान मैच से पहले शेयर की इमोशनल पोस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स सेमीफाइनल में 80 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने मैच के बाद इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है।

ishan kishan
ईशान किशन

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में गुरुवार को श्रीलंका को 124 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां खिताबी मुकाबले में उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। ईशान किशन ने श्रीलंका मुकाबले में टीम के लिए महत्वपूर्म 80 रन बनाए और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जोकि काफी वायरल हो रहा है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए, इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण श्रीलंका की टीम 45 पर ही ऑलआउट हो गई।

ईशान ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

ईशान के 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सात विकेट पर 169 रन बनाये। जवाब में श्रीलंका ने पावरप्ले के भीतर ही छह विकेट 31 रन पर गंवा दिये थे और पूरी टीम 9 . 5 ओवर में 45 रन पर आउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने पहली दो गेंदों पर ही दो विकेट ले लिये जिसके बाद अक्षर पटेल ने भी दो विकेट लिये । श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए। श्रीलंका अब कांस्य पदक के लिये बांग्लादेश से खेलेगा जबकि भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा। दोनों मैच शनिवार को खेले जायेंगे। ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले इंस्टाग्राम पर श्रीलंका मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''इन रंगों (भारतीय जर्सी) जैसा कुछ नहीं है।''

भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले फिर चर्चा है कि दोनों टीमें हाथ मिलायेंगी या नहीं । पिछले साल आपरेशन सिंदूर के बाद से भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है। श्रीलंका के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत ने सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला किया । अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी टीम में थे लेकिन बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर रखा गया । तेज गेंदबाजी का जिम्मा सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर रहेगा । श्रीलंका ने भी भारतीय बल्लेबाजों के लिये फिरकी का जाल बुना और कुछ हद तक कामयाब भी रहे। सूर्यवंशी और ईशान की पारियों के बिना भारत का स्कोर काफी कम रहता ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन फाइनल में पहुंचने से गदगद, पाकिस्तान मैच से पहले शेयर की इमोशनल पोस्ट