ईशान किशन ने डबल सेंचुरी जड़कर रचा नया इतिहास, दलीप ट्रॉफी फाइनल में टूटा 39 साल पुराना रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ishan Kishan Double Century Record: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में साउथ जोन के खिालफ डबल सेंचुरी जमाई। वह ईस्ट जोन के कप्तान हैं। ईशान ने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है।

 Ishan Kishan Double Century
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन का बल्ला दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में जमकर चला। उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में डबल सेंचुरी ठोकी। उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन यह कमाल किया। ईशान सोमवार को 301 गेंदों में 250 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हुए। उन्होंने 27 चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने नया इतिहास रच डाला है। वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में बतौर कप्तान 250 रन कंप्लीट करने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने अंशुमान गायकवाड़ का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। ईशान से पहले अंशुमान के नाम कप्तान के रूप में दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज था। अंशुमान ने 1987 में वेस्ट जोन की ओर से नॉर्थ जोन के खिलाफ 344 गेंदों में 31 चौकों की मदद से 216 रन बनाए थे। दलीप ट्रॉफी फाइनल में केवल दो कप्तानों ने ही दोहरा शतक जड़ा है।

दलीप ट्रॉफी में 31 साल बाद हुआ ऐसा

ईशान ने 31 सालों के बाद ईस्ट जोन के लिए डबल सेंचुरी का सूखा समाप्त किया है। उनसे पहले सबा करीम ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से डबल सेंचुरी लगाई थी। सबा ने 1995 में वेस्ट जोन के विरुद्ध नाबाद 200 रन बनाए थे। ईशान ने 122वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया। इसके बाद, 28 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने और तेजी से रन बनाने का प्रयास किया। उन्होंने अगली 30 गेंदों में 50 रन बटोरे। एक समय लग रहा था कि ईशान आसानी से तिहरा शतक लगा देंगे लेकिन वह मैदान पर थकान के कारण संघर्ष करते हुए नजर आए। थकान हो गई है और वह थके हुए लग रहे हैं। 131वें ओवर में फिजियो मैदान पर आए और उनसे बात की। वह फिर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। जब वह पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो उनके साथियों ने जोरदार तालियां बजाईं।

ईशान किशन ने की तीन बेहतरीन साझेदारी

टी ब्रेक के समय ईस्ट जोन को स्कोर 134.1 ओवर में 626/6 था। ईशान के रिटायर्ट होने पर कौनैन कुरैशी (नाबाद 6) बैटिंग करने उतरे। ईशान ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की पार्टनरशिप की। कुशाग्र ने 132 गेंदों में 8 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। ईशान ने शिखर मोहन (85) के संग चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। उन्होंने छटे विकेट के लिए अनुकूल रॉय (98 गेंदों में 45) के साथ 140 रनों की साझेदारी की। अनुकूल टी ब्रेक से पहले लौटे। ईस्ट जोन ने रविवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। पहले दिन वैभव सूर्यवंशी (37 गेंदों में 44) और अभिमन्यु ईश्वरन (86 गेंदों में 72) की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट लिए 100 रन जोड़े। सूर्यवंशी 15वें और ईश्वरन 25वें ओवर में आउट हुए। सुदीप कुमार घरामी (6) ने 31वें ओवर में विकेट गंवाया, जिसेक बाद ईशान ने बखूबी मोर्चा संभाला। उसक वक्त ईस्ट जोन का स्कोर 147/3 था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन ने डबल सेंचुरी जड़कर रचा नया इतिहास, टूटा 39 साल पुराना रिकॉर्ड