ईशान किशन ने एशियन गेम्स में 80 रनों की पारी के साथ रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में 80 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने टीम इंडिया को 169 के स्कोर तक पहुंचाया और इतिहास भी रचा।

Ishan Kishan
ईशान किशन

ईशान किशन की 80 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में जीत के लिए 170 रनों का टारगेट रखा है। जापान की घूमति पिचों पर यह स्कोर काफी अच्छा है। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 38 रनों की धुआंधार पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। भारत अगर गोल्ड मेडल मैच यानी फाइनल में पहुंचता है तो ईशान किशन का इसमें अहम योगदान रहेगा। इस खब्बू बल्लेबाज ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दम पर इतिहास भी रचा।

ईशान किशन इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय

आमतौर पर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन आज के मुकाबले में नंबर-5 पर उतरे। टीम में वैभव सूर्यवंशी के आने से बैटिंग लाइनअप में थोड़ा बदलाव हुआ। संजू सैमसन नंबर-3 पर उतरे और ईशान किशन को नंबर-5 पर भेजा गया।

पोजिशन चाहे कोई भी हो ईशान किशन जिस फॉर्म में चल रहे हैं वह हर जगह तबाही मचा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए ईशान किशन ने 80 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

वह अब भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

जी हां, इस लिस्ट में ईशान किशन ने मनीष पांडे, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ा है।

T20Is में IND के लिए नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए हाईएस्ट स्कोर

80* - ईशान किशन बनाम SL, निशिंह, 2026

79* - मनीष पांडे बनाम SA, सेंचुरियन, 2018

77* - युवराज सिंह बनाम AUS, राजकोट, 2013

71* - हार्दिक पांड्या बनाम AUS, मोहाली, 2022

69* - रिंकू सिंह बनाम AFG, बेंगलुरु, 2024

68* - रिंकू सिंह बनाम SA, ग्वालियर, 2023

बता दें, डिफेंडिंग चैंपियन भारत अगर श्रीलंका को इस सेमीफाइनल में हराने में कामयाब रहता है तो उनका गोल्ड मेडल मैच में सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर कम से कम अपना गोल्ड मेडल कन्फर्म कर लिया है।

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट सेमीफाइनल शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाना है। विमेंस की तरह भारतीय मेंस टीम भी लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन ने 80 रनों की पारी के साथ रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय