
ईशान किशन का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए टीम इंडिया में जगह मिलने पर क्या बोले
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बाद ईशान किशन ने अपनी खुशी जाहिर की है। करीब दो साल बाद भारतीय टीम में नाम आने के बाद ईशान किशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बेहद खुश हैं।
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा है। करीब दो साल उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। पिछले कुछ महीनों में ईशान किशन ने घरेलू टूर्नामेंट में जमकर रन बटोरे और हाल ही में बतौर कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। ईशान किशन ने शनिवार को टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई। टीम में चयन होने पर ईशान किशन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है और टीम में आने पर खुशी जाहिर की है।
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फिटनेस और उपलब्धता संबंधी समस्याओं के कारण साल के अधिकांश समय टीम से बाहर रहे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने फाइनल में शतक लगाकर झारखंड को खिताब दिलाया। टीम में चयन होने पर किशन ने कहा, ''मैं बहुत खुश हूं। साथ ही अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए भी बहुत खुश हूं कि उन्होंने अपनी पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है! हर खिलाड़ी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया!"
अगरकर ने कहा कि टीम प्रबंधन शीर्ष क्रम में एक अतिरिक्त विकेटकीपर रखना चाहता था, जिसके चलते एक बल्लेबाज की कुर्बानी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को प्राथमिकता दी गई जबकि जितेश शर्मा का इस्तेमाल आमतौर पर निचले क्रम के तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया गया था।
भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ हम संयोजन को देख रहे हैं और हमें ऐसे विकेटकीपर की जरूरत महसूस हुई जो ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सके। जितेश ने कुछ गलत नहीं किया लेकिन हमें संयोजन और शीर्ष क्रम में विकेटकीपर की जरूरत को ध्यान में रखना पड़ा।’’
टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





