ईशान किशन बने नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी तीसरे पायदान पर; दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा। वह इस अभी तक 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Ishan kishan Vaibhav Sooryavanshi
ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन के बल्ले ने उस समय सबसे ज्यादा तबाही मचाई जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। साउथ जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने ना सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। खबर लिखे जाने तक किशन 150 से अधिक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी नजरें दोहरे शतक पर हैं। बता दें, मौजूदा दलीप ट्रॉफी सीजन में ईशान किशन 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। सुदीप कुमार लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में

कप्तान ईशान किशन साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपनी टीम ईस्ट जोन को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ईशान किशन फाइनल की पहली पारी में 160 रन बना चुके हैं और इसी के साथ उनके नाम दलीप ट्रॉफी फाइनल में 218 रन हो गए हैं। उनका औसत फिलहाल 109 का है। ईस्ट जोन के कप्तान की नजरें अपनी टीम को 600 के पार पहुंचाकर जीत पर होगी।

वैभव सूर्यवंशी भले ही फाइनल में अर्धशतक से चूक गए हो, मगर वह दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। वैभव ने आउट होने से पहले 44 रन बनाए 5 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल है। उनके नाम दलीप ट्रॉफी 2026 में 184 रन हो गए हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन और कुमार कुशाग्र भी टॉप-5 में

गौर करने वाली बात यह है कि दलीप ट्रॉफी 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में सभी खिलाड़ी ईस्ट जोन के ही हैं। जी हां, ईशान किशन, सुदीप कुमार और वैभव सूर्यवंशी के बाद लिस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन और कुमार कुशाग्र का नाम है। ईश्वरन ने इस मैच में ईस्ट जोन को धाकड़ शुरुआत दी थी, हालांकि वह शतक से चूक गए। रन आउट होने से पहले उन्होंने 72 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं कुमार कुशाग्र ने फाइनल में सेंचुरी जड़ी।

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन

ईशान किशन218
सुदीप कुमार191
वैभव सूर्यवंशी184
अभिमन्यु ईश्वरन180
कुमार कुशाग्र178
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन बने नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में; दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन