ईशान किशन ने छक्कों के मामले में बनाया खास रिकॉर्ड, टी-20I में ऐसा करने वाले FM टीम के तीसरे बैटर बने

लाइव हिन्दुस्तान
share

ईशान किशन ने छक्के जड़ने के मामले में खास रिकॉर्ड बना दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में पहला छक्का जड़ते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वे एक कैलेंडर ईयर में 50 से अधिक छक्के जड़ने वाले फुल मेंबर देशों के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं। सूर्या-अभिषेक के क्लब में एंट्री मारी है।

ishan kishan
ईशान किशन (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ईशान किशन ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.45 का रहा। आज के मैच से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैलेंडर ईयर 2026 में ईशान किशन के 49 छक्के थे। जैसे ही उन्होंने आजे कै मैच में अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा इस कैलेंडर ईयर में उनके छक्कों की संख्या 50 हो गई। इसी के साथ ईशान किशन एक कैलेंडर ईयर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले फुल मेंबर टीमों के तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले FM टीमों के सिर्फ दो बल्लेबाजों ने यह कमाल किया था।

सूर्या- अभिषेक के बाद ईशान तीसरे

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 50 या उससे अधिक छक्के जड़ने का फुल मेंबर टीम के किसी बल्लेबाज ने पहली बार कारनामा किया था तो उसका नाम सूर्यकुमार यादव था। सूर्या से पहले फुल मेंबर टीम के किसी भी क्रिकेटर ने ऐसा नहीं किया था। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में एक कैलेंडर ईयर में कुल 68 छक्के जड़ दिए थे, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। एक कैलेंडर ईयर में उनसे ज्यादा फुल मेंबर टीम के किसी भी बल्लेबाज ने छक्के नहीं लगाए हैं, हालांकि, अभिषेक शर्मा पीछे जरूर पड़े हुए हैं। सूर्या के बाद इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम जुड़ा। उन्होंने साल 2025 के कैलेंडर ईयर में कुल 54 छक्के जड़ने के साथ ऐसा करने वाले दूसरे बैटर बने। 2026 में भी उन्होंने यही लय बरकरार रखी और अब तक कुल 63 छक्के जड़ दिए हैं। वे दो बार ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या और अभिषेक के बाद अब ईशान किशन ने 51 छक्कों के साथ साल 2026 के कैंलेडर ईयर में यह कमाल करके क्लब में एंट्री कर ली है। वे ऐसा करने वाले फुल मेंबर टीमों के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

एक कैलेंडर ईयर में T20I में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर (FM टीमें)

68 - सूर्यकुमार यादव (2022 में)

63 - अभिषेक शर्मा (2026 में)

54 - अभिषेक शर्मा (2025 में)

51 - ईशान किशन (2026 में)

छक्के जड़ने के मामले में भारत का है वर्चस्व

जानकारी के लिए यह भी बता दें कि छक्के जड़ने के मामले में भारत की डोमिनेंस दिखाई देती है। यह इस बात से पता लगता है कि फुल मेंबर टीमों के बल्लेबाजों द्वारा टी-20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में सभी बैटर भारतीय हैं। इसके अलावा यह भी एक तथ्य है कि भारत ने 2026 में T20I में 311 छक्के लगाए हैं और 2022 में 289 छक्के लगाए थे। किसी भी दूसरी फुल-मेंबर टीम ने एक कैलेंडर ईयर में 250 से ज़दा छक्के नहीं लगाए हैं। 2026 में भारत का 10.94 का बॉल्स/सिक्स रेश्यो कम से कम 15 मैचों के कट-ऑफ के साथ किसी भी FM टीम के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे अच्छा है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन ने छक्कों के मामले में बनाया खास रिकॉर्ड, टी-20I में तीसरे ऐसे बने